Loading...

डॉ. बालकृष्ण महाजन द्वारा लिखित ‘हार से मिला हौसला’ का विमोचन


नागपुर। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर हिंदी विभाग द्वारा ‘पूर्व विद्यार्थी गौरव सम्मान समारोह -2025’ में भाषा सभागृह में डॉ. बालकृष्ण महाजन द्वारा लिखित दसवीं लघु नाटिकांओं की पुस्तक ‘हार से मिला हौसला’ का विमोचन प्रमुख अतिथि डॉ. गौरीशंकर पाराशर, पूर्व प्र-कुलगुरु, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ शामराव कोरेटी, अधिष्ठाता मानविकी संकाय, डॉ. समय बंसोड, राज्यपाल नामित सदस्य, व्यवस्थापन परिषद, समन्वयक डॉ. मनोज पाण्डेय, अध्यक्ष, हिंदी विभाग एवं संयोजक, डॉ. संतोष गिरहें, सहयोगी प्रोफेसर, हिंदी विभाग आदि के कर कमलों द्वारा विमोचन किया गया।

डॉ. बालकृष्ण महाजन की यह दसवीं लघु नाटिकाओं पुस्तक है। आदि पुस्तकों में व्यंग्य कविता, व्यंग्य कहानी, निबंध, एकांकी, बाल साहित्य है। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई द्वारा वर्ष - 2016- 17 एवं 2021- 2022 में हिंदी लघु नाटिकाओं की दो पुस्तकों को रू 25000/- एवं रू 35000/- नकद राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस समय कार्यक्रम में पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ म मा कडू, डॉ महेंद्र साहू, डॉ शंकर सिंह परिहार, डॉ विजय श्रीवास्तव ने डॉ बालकृष्ण महाजन का अभिनंदन किया।
समाचार 5504726096683219323
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list