Loading...

अंतरंग में विविध वेशभूषा और सांस्कृतिक कार्यक्रम


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम 'अंतरंग महिला चेतना मंच' के मासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 'विविध वेशभूषा - विभिन्न क्षेत्रों में चर्चित प्रथम भारतीय नारी' एवं 'सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडवोकेट मीनाक्षी नितिन तेलगोटे का स्वागत अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। 


विशेष रूप से उपस्थित एडवोकेट निधि का स्वागत पुस्तकें भेंट देकर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं शानदार संचालन अंतरंग संयोजिका शगुफ़्ता काज़ी ने किया। 
कार्यक्रम के पहले चरण में सखियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। नंदिनी सुदामल्ला, सुषमा भांगे एवं उमा हरगन ने गीतों की प्रस्तुति से समां बांधा।  


कार्यक्रम के दूसरे चरण में 'भारत की प्रथम महिला' विविध वेशभूषा में भीकाजी कामा , कस्तूरबा गांधी, अरुणा आसफ़ अली, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, झलकारी बाई, बछेंद्री पाल, महाश्वेता देवी आदि का परिचय रीमा दीवान चड्ढा ने दिया। 


संतोष बुद्धराजा ने बेगम हज़रत महल का, सुषमा शर्मा ने सुचेता कृपलानी, डॉ. शुभांगी वाघ ने अहिल्या बाई होलकर, माया शर्मा ने किरण बेदी, डॉ. स्वर्णिमा सिंहा ने संत मदर टेरेसा, अनीता गायकवाड़ ने फ़ातिमा शेख़, शिवानी सिंह ने इंदिरा गांधी, अर्चना चौरसिया ने रज़िया सुल्तान, रुपिंदर कौर छतवाल ने ऐश्वर्या राय, विधि ग्वालानी ने सुष्मिता सेन, रेशम मदान ने डॉ. आनंदी बाई जोशी, रश्मि मिश्रा ने सायना नेहवाल, माधुरी मिश्रा 'मधु' ने नीरा आर्य का पूर्ण वेशभूषा में परिचय दिया।


आभार प्रदर्शन सह संयोजिका रेशम मदान ने किया। कार्यक्रम में सुजाता दुबे, रंजना श्रीवास्तव, सुषमा शर्मा, नीता वर्मा, किरण सारवाला, नम्रता दुबे, छवि चक्रवर्ती, माया ठाकुर, कुसुमाई, ममता परिहार, लता, शेफाली आदि सखियां उपस्थित थीं।
समाचार 5852250431393857209
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list