Loading...

प्रिंट मीडिया - संवाद लेखन एवं संपादकीय लेखन पर एस. बी. सिटी कॉलेज में व्याख्यान संपन्न


मुख्य वक्ता डॉ. आनंद शर्मा ने विद्यार्थियों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला

नागपुर। एस. बी. सिटी कॉलेज (स्वायत्त), नागपुर के हिंदी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए 'प्रिंट मीडिया : संवाद लेखन एवं संपादकीय लेखन' पर व्याख्यान का आयोजन प्राचार्य डॉ. सुजीत मेत्रे के मार्गदर्शन में किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के उपप्राचार्य और आय. क्यू. ए. सी. समन्वयक डॉ. संदीप तुंदुरवार ने की. अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने हिंदी भाषा किस प्रकार रोजगारोन्मुख हो सकती है, इस पर विद्यार्थियों का ध्यान केंद्रित किया.

मुख्य वक्ता डॉ. आनंद शर्मा ने अपने वक्तव्य में संवाद लेखन और संपादकीय लेखन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने शिक्षा के साथ ही कौशल विकास और पत्रकारिता के क्षेत्र में किस प्रकार से स्थानीय खबरों के माध्यम से हम उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को सामने ला सकते हैं, इस पर अपनी बात रखी. 

कार्यक्रम में हिंदी विभाग की समन्वयक डॉ. सुधा जांगिड़ और सहायक प्राध्यापक डॉ. निखिलेश यादव के साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की सहायक प्रा. नीलिमा माटे ने किया तथा आभार बी. ए. प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी भलावे ने व्यक्त किया. नागपुर शिक्षण मंडल के अध्यक्ष मोहित शाह तथा उपाध्यक्ष विकास बिंझाणी एवं संस्था- सचिव एडवोकेट राजीव देव ने इस व्याख्यान की सराहना की।
समाचार 8588775727499002106
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list