सप्तरंग महिला चेतना मंच की 'माता सती के शक्तिपीठ' पर परिचर्चा
https://www.zeromilepress.com/2025/04/blog-post_86.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वाधान के अंतर्गत सप्तरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रम की श्रृंखला में चैत्र नवरात्री के उपलक्ष पर माता सती के शक्तिपीठ पर परिचर्चा रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की आराधना दीप प्रज्वलन से की गई।उमा हरगन ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कीं । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ अंजली नीलेश राऊत ने माता के सती होने और बावन शक्तिपीठ की विस्तृत जानकारी दी।
सप्तरंग संयोजिका डॉ स्वर्णिमा सिन्हा ने मंच संचालन किया। बावन शक्तिपीठ की विशेषताओं पर सर्व श्रीमती इन्दिरा किसलय, संतोष बुद्ध राजा, सुषमा भांगे, माया शर्मा, मनू मडावी, रश्मि मिश्रा, संगीता कुमार, ॠतु आसई, सुषमा शर्मा ने प्रकाश डाला। बंगाल के पोह्ला बैशाख की विस्तृत जानकारी श्रीमती रूबी दास दीदी और बाबा साहेब अंबेडकर की विशेषताओं से अनीता गायकवाड़ ने परिचय कराया। रविन्द्र संगीत पर छवि चक्रोवर्ति के नृत्य और बैशाखी पर संतोष बुधराजा के नृत्य से सप्तरंग महिला चेतना मंच झूम उठा।
अमिता शाह, अर्चना चौरसिया और पूनम पाडिया के गीत से महिलाएं मंत्रमुग्ध हो गईं। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी मुंबई द्वारा प्राप्त पुरस्कार के लिए हेमलता मिश्र मानवी को सप्तरंग महिला चेतना मंच द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे अपनी उपस्थित दर्ज कराई सर्व श्रीमती किरण हटवार, शिवानी, रेनू, अनीता गुप्ता। लक्ष्मी वर्मा द्वारा प्रस्तुत माता की आरती से कार्यक्रम को पूर्णता दी गई। सुजाता दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।