Loading...

साहित्यिकी में 'किताबें बोलती है' का सफल आयोजन


नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी के अंतर्गत 'किताबें बोलती है' का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा इंदिरा किसलय का स्वागत सहसंयोजक शादाब अंजुम ने अंगवस्त्र से किया।संचालन प्रा आदेश जैन ने किया।

कार्यक्रम में भोला सरवर ने 'तृष्णा गई एक बूंद से' (ओशो रजनीश), पूनम मिश्रा 'कलम की धार' (डॉ हरभजन सिंह हंसपाल), माया शर्मा 'हर सफ़ह इक फलसफा' (डॉ सागर खादीवाला) इंदिरा किसलय 'एक साहित्यिक की डायरी' (मुक्तिबोध), माधुरी राउलकर 'कठपुतली’ (डॉ शिवनारायण आचार्य), डॉ स्वर्णिमा सिन्हा 'संन्यासी' (सुदर्शन), आदेश जैन 'भिक्षामि देहि' (नीरज व्यास) जैसी किताबों के अंश पढ़कर सुनाए। सुनील तिवारी, विजय तिवारी, समीर पठान आदि ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। शादाब अंजुम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समाचार 8590303662812317647
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list