Loading...

फिल्म निर्देशक नितिन बंसोड ने डॉ. द्विवेदी की प्रशंसा की ‌

                                                                                                                    


नागपुर। फिल्म की कहानी 'संदेश सुनो.. बापू' की पुस्तक में प्रकाशित परिचय और दो शब्द पढ़कर  नितिन बंसोड ने डॉ. कृष्णकुमार द्विवेदी की भूरि- भूरि प्रशंसा की। स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मुम्बई से‌ रजिस्टर करवाकर कहानी को पात्र परिचय देकर पुस्तक के रूप में प्रकाशित करके पाठकों तक पहुंचाने का एक प्रयास। इस पुस्तक को महाराष्ट्र राज्य शासन हिन्दी साहित्य अकादमी मुम्बई से 'रजत पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। 

इस पुस्तक को उत्तर प्रदेश बदायूं, मध्य प्रदेश जबलपुर 'कादिम्बनी' संस्था से सम्मानित पत्र नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय नागपुर के हिन्दी विभाग से  सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचो पर कवि सम्मेलनों में कविता पाठ के साथ- साथ कई कवि सम्मेलनों में मंच संचालन करते आ रहे है। सतत कई नाटकों में अभिनय करके स्वयं को एक आर्टिस्ट के रूप में स्थापित करने का एक जूनून जारी है। 

अभी तक तीन पुस्तकों का प्रकाशन हो गया। कई साझा संकलन प्रकाशित हुए हैं। आगामी पुस्तकों पर कार्य जारी है। भारतीय मध्य रेल में संरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक 450 शो पूरे नागपुर डिवीजन में किए। यह नुक्कड़ नाटक नागपुर दूरदर्शन से प्रसारित हुआ है। अभी विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अभिनंदन मंच के संयोजक है जोकि ज्येष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु यह कार्यक्रम किया जाता है। 

नितिन बंसोड ने कई महानाटकों का सफल निर्देशन किया है। जिनमें कुंवारा भिवसेन, संविधान, में डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने अभिनय के साथ संचालन में भी अपनी भूमिका निभाई है। नितिन बंसोड के उत्कृष्ट निर्देशक के साथ काबिले तारीफ़ को देखकर डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक 'संदेश सुनो.. बापू' नागपुर के काफी हाऊस सदर में अपनी पुस्तक नाटकों के सफल निर्देशक चिराग संस्था के राजेन्द्र शुक्ला को भेंट किया। इस अवसर पर  मिमिक्री आर्टिस्ट सैय्यद मुमताज की उपस्थिति रही।
समाचार 1878509017983280796
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list