Loading...

स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश विद्यालय में ग्रेजुएट डे उत्साहपूर्वक मनाया गया


नन्हें बच्चों ने दी दीक्षा समारोह की खुशियाँ

हिंगणा/ नागपुर। स्व. देवकीबाई बंग विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के प्री-प्राइमरी विभाग के विद्यार्थियों का ग्रेजुएट डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। नर्सरी, जूनियर केजी और सीनियर केजी के विद्यार्थियों को पिछले तीन वर्षों में अर्जित किए गए कौशल के आधार पर मूल्यांकन कर उन्हें ग्रेड शीट प्रदान की गई। इस अवसर पर नन्हें बच्चों ने अपने मनोगत के माध्यम से विद्यालय में सीखी गई विविध बातें तथा अपने अनुभव व्यक्त किए।

सीनियर केजी के विद्यार्थियों ने सैश पहनकर अपनी ग्रेड शीट गर्वपूर्वक प्रदर्शित करते हुए खुशी व्यक्त की। इस दौरान ‘बेस्ट स्टूडेंट’ के रूप में गौरी निलेश निमजे और प्रियांशी भारती को सम्मानित किया गया। साथ ही पूरे वर्ष नियमित उपस्थिति के लिए मयंक राजकुमार टेकाम और सर्वेश उदय जोशी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष महेश बंग, उपाध्यक्ष अरुणा बंग, प्राचार्य नीतिन तुपेकर, तथा ईशानी मित्रा और मनीषा कटरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करिश्मा कुंभारे ने किया, तथा आभार प्रदर्शन कंचन यादव ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी शिक्षकों ने अथक प्रयास किए।
समाचार 7891815704937949376
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list