Loading...

उत्तर नागपुर में निकली भव्य शोभायात्रा


बेलिशॉप प्राचीन शिव मंदिर  का आयोजन

शोभायात्रा का 23वां वर्ष

नागपुर। बेलिशॉप-मोतीबाग रेलवे कॉलोनी, कामठी रोड स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में रामजन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।


शोभायात्रा में प्रमुख रूप से उत्तर नागपुर के विधायक डॉ नितिन राउत,  नरकेसरी प्रकाशन के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ विलास डांगरे, प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ उदय बोधनकर, भागवताचार्य नंदकिशोर पांडे, गुरुनानक इंस्टीट्यूशन के सीएमडी सरदार नवनीतसिंग तुली, पांचपावली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक पांडुरंग राउत, डॉ. प्रवीण डबली, उमेश चौकसे, सरबजीतसिंह सोबती, वीरेंद्र झा, पी. सत्याराव,  प. कृष्णमुरली पांडेय, पी. विजयकुमार, उमेश चौकसे, शरद शर्मा, प्रकाशराव (गुण्डु),  प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 


राम जानकी, लक्ष्मणजी व हनुमानजी  विग्रह प्रतिमाओ को आम जनता के दर्शनार्थ शोभायात्रा के रूप में निकाला गया। 

 रामनवमी के अवसर पर सुबह 10.30 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया गया। 12 बजे रामजन्म उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जन्म के पश्चात महिलाओं द्वारा बधाईयां गाई गई। जन्म के पश्चात रामजी का अभिषेक किया गया तत्पश्चात आरती व प्रसाद वितरण किया गया। 
 

शोभायात्रा में सजीव झांकियां  आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के सफलतार्थ बच्चू भैया, राजेश सहगल, पी. कन्याकुमारी, चित्रा झा, शशि यादव, रमा टीचर, पुष्पा नागोत्रा, सहित युवा सदस्यों व श्रद्धालू  अथक प्रयास कर रहे है। 


घट विसर्जन व रामजानकी विवाह 7 को

 सोमवार 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक मनोकामना अखंड ज्योत का विसर्जन।
7 अप्रैल शाम को 6.30 बजे नागमन्दिर से रामजी की बारात निकाली जाएगी। 7.30 बजे रामजी का पट्टाभिषेक तत्पश्चात 8 बजे राम जानकी विवाह होगा। तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण होगा। नवरात्र उत्सव आयोजको ने सभी से उत्सव में सहभागी होने का अनुरोध किया है।   

समाचार 8411606315326541053
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list