Loading...

उड़ान महिला चेतना मंच के अंतर्गत विविध कार्यशालाओं का हुआ सफल आयोजन


नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उड़ान महिला चेतना मंच के अंतर्गत विविध कार्यशालाओं का आयोजन किया गया. शुभारंभ के पूर्व पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गवाने वाले  मासूमों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । तत्पश्चात  विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के भूतपूर्व कार्यकारी मंत्री मधुप पांडे जी के जयंती विशेष पर उनके आदर्श चरित्र को रेखांकित करते हुए उन्हे श्रीवंदन अर्पित किया गया।


सत्र -१ में ‘सनातन श्रृष्टि का शाश्वत आधार, मात्र आस्था नहीं है ये विज्ञान’ विषय पर  कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यात्मिक युवा वक्ता पूज्य गोविंद किशोरी जी ने सफल मार्गदर्शन किया। सनातन धर्म का आधार सत्य, अहिंसा, दया, क्षमा और यम-नियम हैं. सनातन धर्म का मूल सिद्धांत है कि यह धर्म शाश्वत है, जिसका कोई आरंभ या अंत नहीं है. सत्य को दर्शाता है, जो समय और स्थान से परे है।
वसुधैव कुटुंबकम्, सर्वधर्म संभाव आदि केंद्रबिंदुओ के आधार पर सबका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजिका पूनम हिंदुस्तानी ने स्वागत वक्तव्य दिया तथा सारांश में विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का परिचय सबके समक्ष रखा।


कार्यक्रम का संचालन सक्रिय टीम सदस्या संगीता पांडे ने किया। परिचय प्रस्तुति वरिष्ठ टीम सदस्या रूबी दास ने दिया।आभार वरिष्ठ टीम सदस्या शांति कोठारी ने दिया। मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उड़ान संयोजिका पूनम हिंदुस्तानी ने किया। विशेष अतिथि डॉ संचारी ठाकुर का स्वागत वरिष्ठ टीम सदस्या शांति कोठारी ने किया। सत्र-२ में ‘मै और मेरा स्मार्टफोन’ इस विषय पर कार्यशाला का विशेष अतिथि डॉ संचारी ठाकुर द्वारा सफल आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत वरिष्ठ सदस्य सखियों को स्मार्ट फोन में होने वाली तकनीकी दिक्कतें का निवारण किया गया। 

माधुरी राऊलकर, माया शर्मा, सुरेखा खरे, छोबी चुकरबुत्ती, सुषमा भांगे, नंदा वज़ीर, माधुरी मिश्रा मधु, नंदिनी सुधा मल्ला, सुमन अनेजा, सविता मूंदड़ा, शर्मिला चौरसिया, शुभलक्ष्मी रहाटे, रूचिता चिलबुले, युवरानी चिलबुले, बेबी नंदा रेवतकर, अंजना गुप्ता, योगिता कनीरे, विधि ग्वालनी आदि सदस्य सखियों  ने पहलगाम में हुए दुखद हादसो पर अपने भाव व्यक्त किए। लकी ड्रा की प्रथम पुरस्कार विजेता माधुरी मिश्रा मधु  रही तथा द्वितीय स्थान पर नन्दा वज़ीर रही। कार्यक्रम सफ़लतार्थ हेतु पूनम हिंदुस्तानी, शशि तिवारी, शांति कोठारी, ललिता कोठारी, संगीता पांडे, सुनीता अनेजा, रूबी दास, डॉ अपर्णा झा, सोमा सेनगुप्ता ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
समाचार 446182786966088690
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list