अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच द्वारा भारत रत्न डा. बाबासाहेब आंबेडकर जी की मनाई जयंती
https://www.zeromilepress.com/2025/04/blog-post_50.html
नागपुर। भारत रत्न डा. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच द्वारा नागपुर के फैमिली कोर्ट में बडी धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अन्य कई अधिवक्ताओं सह नागपुर फैमिली कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधि. रामनाथ सेन सर, उपाध्यक्षा महोदया अधि.कांचन वराडे, सह-सचिव अधि. पानतावने, कार्यकारी सदस्य अधि. गौतमी नारनवरे, और अधि राजु शेंडे उपस्थित थे।
उसीप्रकार अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवम् महाराष्ट्र प्रदेश सह प्रभारी अधि. छत्रपती एच. शर्मा, राष्ट्रीय मिडिया सह-प्रभारी अधि. प्रतिक गणोरकर, महाराष्ट्र प्रप्रदेश सचिव (युवा प्रकोष्ठ) अधि. चंद्रशेखर राऊत और मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी अधि. अमर प्रताप सिंग आदि उपस्थित थे।