Loading...

संत सतरामदास धर्मशाला को भेंट की वॉटर कूलर मशीन


ज्येष्ठ मित्र मंडल का उपक्रम

नागपुर। नगर की सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था ज्येष्ठ मित्र मंडल की ओर से जरीपटका स्थित संत सतरामदास धर्मशाला (समाधि) में 150 ली क्षमता वाली बड़ी पानी की मशीन लगाई गई। इस मशीन का शुभारंभ समाजसेवी जीतू बेलानी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने की। आहूजा ने प्रस्तावना में बताया कि पिछले 21 वर्षों से मंडल के माध्यम से बस्तियों 6 बोरवेल लगाए गए व 6 वाटर कूलर मशीनें भेंट की गई। 

दानदाताओं के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के इलाज व दवाइयों हेतु मंडल द्वारा अब तक 35 लाख रु. मदद दी गई। उपस्थित अतिथियों का सत्कार मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने किया। इस अवसर पर भाई तुलसीदास, भाई मुरलीधर केवलरामानी, महेश लालवानी ने मंडल के कार्यो की सराहना की। प्रमुख अतिथि जीतू बेलानी ने नारियल फोड़कर मशीन का लोकार्पण किया। व मंडल के कार्यो को प्रशंसनीय बताया। 

कार्यक्रम का संचालन मंडल की महिला प्रमुख डॉ. संगीता दलवानी ने , आभार रमेश सचदेव ने व्यक्त किया। प्रमुखता से मंडल उपाध्यक्ष मनोहरलाल आहूजा, सचिव लक्ष्मण पेशवानी, मनोहरलाल पाहुजा, सुखदेव भागचंदानी, नरेश खुशालानी, चुन्नीलाल चेलानी, कमल सावलानी, मूलचंदानी, हरीश देवानी की मौजूदगी रही। अंत मे प्रसाद वितरित किया गया। उपरोक्त जानकारी मंडल सचिव लक्ष्मण पेशवानी ने दी।
समाचार 5374988699639009654
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list