लघुकथाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया
https://www.zeromilepress.com/2025/04/blog-post_449.html
नागपुर/कोलकाता। हमरंग पब्लिकेशन द्वारा गुड फ्राइडे के दिन 18 अप्रैल, 2025 को आभासी लघुकथा वाचन का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इस आभासी लघुकथा वाचन में देश भर के 11 लघुकथाकारों ने सहभागिता की। यह कार्यक्रम न केवल लघुकथा विधा के प्रचार-प्रसार का माध्यम बना, बल्कि साहित्यिक संवाद को भी नई ऊर्जा और दिशा प्रदान कर गया। इस आयोजन में डॉ. शिप्रा मिश्रा (बेतिया), डॉ. रश्मि वार्ष्णेय (मुंबई), डॉ. अनीता कुमारी ठाकुर (कोलकाता), पिंकी चौहान (कुरुक्षेत्र), चंद्रा प्रहलादका (कोलकाता), सबिता भुवानिया (कोलकाता), रामाकांत सिन्हा (कोलकाता), प्रिया श्रीवास्तव (हावड़ा), स्वीटी कुमारी महतो (कोलकाता), प्रगति दुबे (कोलकाता) और आशा हेमंत सिंह (मुंबई) ने अपनी-अपनी लघुकथाओं का बड़े ही सुंदर तरीके वाचन किया।
इन लघुकथाकारों ने अपनी कथा वाचन शैली से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ये सभी लघुकथाएँ विभिन्न सामाजिक विषयों पर केंद्रित थी।
अनीता ठाकुर (मैं बेटी हूँ) ने शुभ और शुभ्रा का अंतर एलबम के फोटो में नदारद बेटी शुभ्रा के माध्यम से स्पष्ट किया है।
पिंकी चौहान (चादर के नीचे घर) के चादर के नीचे एहसासों से बने घर की मजबूती ईंट के घरों से बहुत अधिक है।
प्रगति दूबे (उड़े तो थाम लेना) ने 100 शब्दों मे ही अपनी लघुकथा समेट ली थी।
रश्मि वार्ष्णेय (लौट के डंकी घर को आए) ने डंकी मार्ग से विदेश में अवैघ घुसपैठ करने वालों की दुर्दशा पर प्रकाश डाला है।
रामाकांत सिन्हा सुजीत (आदमी) का आदमी अपने पाशविक गुणों में भी जानवरों को मात दे देता है।
शिप्रा मिश्रा (समर कैंप) दादी-दादा के पास मनाए जाने वाली गर्मी की छुट्टियों के समर कैंप में बदलने से तापमान वृद्धि की तपिश में झुलस जाती हैं।
सविता भुवानिया (चमकती आँखें) की आँखों की चमक रौशनी मिलने से और अधिक बढ़ जाती है।
आशा हेमंत सिंह ने अपनी लघुकथा अनपढ़ कौन प्रस्तुत की। चंद्रा प्रह्लादका, प्रिया श्रीवास्तव, स्वीटी माहतो ने भी अपनी लघुकथाएँ प्रस्तुत कीं।
इस कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा विनोद यादव ने तैयार की थी और संयोजन निधि कुमारी सिंह ने किया था। आज के आभासी आयोजन का कुशलतापूर्वक संचालन नुपुर श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के अंत में हमरंग पब्लिकेशन की ओर से निधि कुमारी सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं श्रोताओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।