विजयिनी 'एक दायित्व मानवता के हित में' संस्था ने फ्रिज़ उपहार रूप में भेट किया
https://www.zeromilepress.com/2025/04/blog-post_38.html
नागपुर। विजयिनी 'एक दायित्व मानवता के हित में' संस्था के अंतर्गत, पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में उपक्रम आशीष पल-27 के अंतर्गत सदर निवासी एक महिला जिनके पति का देहांत हो चुका है तथा अकेले अपनी मेहनत से अपनी बेटियों की परवरिश करती आ रही है। उनके निवास स्थान पर पूर्णरूपेण आग लग जाने की वजह से घर मे कुछ भी शेष ना बचा तथा अगले महिने उनके घर में उनकी बिटिया का विवाह भी निश्चित है। उनकी बेटी के विवाह के लिए छोटा सा सहयोग विजयिनी सखियों ने फ्रिज़ उपहार रूप भेट कर किया।
आशीष पल-27 की गतिविधि को सफल बनाने में विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी डॉ सुषमा नितनवरे, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी रूबी दास, विजयिनी मीना यादव, विजयिनी अनिता चौधरी, विजयिनी नीरज जैन, विजयिनी सोमा सेनगुप्ता ने सहयोग प्रदान किया।