जैन दवाखाना द्वारा प्याऊ उदघाटित
https://www.zeromilepress.com/2025/04/blog-post_366.html
नागपुर। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा संचालित सार्वजनिक जैन दवाखाना द्वारा में में आने जाने वाले नागरिकों के लिए पानी की व्यवस्था एवं मरीज के लिए छाछ की व्यवस्था की गई है जिसका उद्घाटन संघ के अध्यक्ष सुरेश उस्ताद ने किया प्रमुखता से संघ की महामंत्री भारत भाटविया भाजपा व्यापारी अध्यक्ष विनय जैन अल्पसंख्यक आघाड़ी के अध्यक्ष मुकेश जैन,जैन सेवा मंडल महिला समिति अध्यक्षा रजनी जैन, दवाखाना समिति के संयोजक डॉ सुभाष कोटेचा, सदस्य केतन सेठिया, लोकेश बरडिया,नवीन जैन प्रमुखता से उपस्थित थे।
संयोजक कोटेचा ने बताया कि उक्त प्याऊ महानगर पालिका के निवेदन पर शुरू किया गया और छाछ वितरण हेतु दानदाताओं से 500/-₹ का योगदान प्रतिदिन का रखा गया है। भीषण गर्मी के चलते महानगर पालिकने सभी सार्वजनिक दवाखानों से प्याऊ लगाने की अपील की थी जो एक पुण्य का कार्य है।उसे जैन दवाखाना समिति नई तुरंत अमल में लाया।