जयश्री प्लाजा एसोसिएशन की महिलाओं ने नव वर्ष हर्षोल्लास से मनाया
https://www.zeromilepress.com/2025/04/blog-post_32.html
नागपुर। बाईराम जी टाउन: जयश्री प्लाजा एसोसिएशन की महिलाओं ने चेटी चंद नव वर्ष को बड़े जोश और उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बधाई से हुई।महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ चेटी चंद के महत्व को बताया, वहीं सिंधी समाज की परंपराओं को भी याद किया गया। एसोसिएशन की महिलाओं ने कहा कि यह पर्व एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। समारोह के अंत में समाज के विकास व खुशहाली के लिए झूलेलाल देव से प्रार्थना की गई। जयश्री प्लाजा एसोसिएशन की महिलाओं ने इस आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सर्व श्रीमती डॉ स्वर्णिमा सिन्हा, दीपा रूघानी अनीता तेजवानी, इन्दिरा थवानी, खटवानी, पिंकी वासवानी जीया चेलानी, मिसीका बुधवानी ने कार्यक्रम को सजाया अन्त में श्रीमती ज्योति खुशलानी ने आभार व्यक्त किए।