महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से फुले वाडा, पुणे में महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती पर किया अभिवादन
https://www.zeromilepress.com/2025/04/blog-post_16.html
नागपुर। क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिराव फुले की 198वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 11 अप्रैल 2025 को पुणे के गंज पेठ स्थित महात्मा फुले वाडा में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री हर्षवर्धन सपकाळ के हाथों महात्मा ज्योतिराव फुले व सावित्रीबाई फुले की अर्धप्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री किशोर कन्हेरे, पूर्व मंत्री श्री बाळासाहेब शिवरकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री मोहन जोशी, पूर्व विधायक सौ. दीप्ती चौधरी, पुणे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अरविंद शिंदे, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सौरभ अमरारे, राहुल झगडे, सत्यशोधक समाज के नेता शंकरराव लिंगे (सोलापुर), प्रदीप वैद्य (नाशिक), अजय तायडे, सचिव ओबीसी सेल (पुणे), धन्नालाल नागरिकर, विजय बाहेकर (गोंदिया), नंदु नागरकर (चंद्रपुर), शंकरराव क्षिरसागर (अकोला), प्रशांत भोसले (विश्वकांति मराठा संघ, पुणे), अनुराग क्षिरसागर, प्रशांत सुंरसे, रवी पाटील तथा पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी व युवक कांग्रेस के पदाधिकारी, महाराष्ट्र व विदर्भ से आए हुए ओबीसी समाजबंधु और फुले अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री किशोर कन्हेरे ने फुले वाडा की विस्तृत जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री हर्षवर्धन सपकाळ को दी और फुले वाडा परिसर में महात्मा फुले के कार्यों से उन्हें अवगत कराया।
इस अवसर पर अपने संदेश में मा. हर्षवर्धन सपकाळ ने कहा कि हमारी सामाजिक व्यवस्था में समता, बंधुता और सामाजिक न्याय जैसे मूल्य हमारे महान संविधान का आधार हैं। इन मूल्यों की नींव रखने और उसे ज्वलंत बनाए रखने का महान कार्य महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले इस प्रेरणादायी दांपत्य ने किया है। उनके विचार और संघर्ष आज भी हमारे संविधान के मूलभूत सिद्धांतों को दिशा देते हैं।