महिलाओं ने किया परशुराम चालीसा का सामूहिक पाठ
https://www.zeromilepress.com/2025/04/blog-post_142.html
नागपुर। ब्राह्मणों के आराध्य परशुराम भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष में लालसोट गौड़ ब्राह्मण सभा की महिलाओं ने परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सामूहिक परशुराम चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर संगीत में परशुराम चालीसा के पाठ के साथ ही शुभ मधुर भजनों की प्रस्तुति भी महिलाओं ने दी और आखिर में भगवान परशुराम जी की वहां आरती की गई।
समाज की सभी माता और बहनों ने इस पाठ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से परशुराम चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम उपरांत सभी के लिए ठंडाई और अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बधाई स्वरूप महिलाओं को भेंट वस्तु भी वितरित की गई इस। कार्यक्रम मे महिलाओं को श्री लालसोट ब्राह्मण सभा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रमा शर्मा, उमा तिवारी, मीना पांखला, शालिनी पांखला, रितु आनंद, वर्षा शर्मा, रेणु शर्मा, रिंकू शर्मा, कल्पना शर्मा, दीप्ति शर्मा, दीपिका पांखला, शिल्पा भात्रा, मोना पुरोहित, प्रियंका तिवारी, शक्ति वैष्णव, केविला जोशी, नीता भात्रा ने प्रयास किया।
इसी के साथ 30 अप्रैल बुधवार को श्री लालसोट ब्राह्मण सभा द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः 8:00 बजे परशुराम भगवान का अभिषेक और पूजन किया जाएगा तथा शाम को सभी समाज बंधुओ के लिए श्याम संकीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित किया है।