Loading...

नागपुर में 20 अप्रैल को राष्ट्रीय शैक्षणिक परिषद


विदर्भ गौरव प्रतिष्ठान, नागपुर एवं यशवंतराव चव्हाण सेंटर, नागपुर का संयुक्त आयोजन

हिंगणा/नागपुर। विदर्भ गौरव प्रतिष्ठान एवं यशवंतराव चव्हाण सेंटर, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, दिनांक 20 अप्रैल 2025 को धनवटे नेशनल कॉलेज के स्व. विमलताई देशमुख सभागृह में राष्ट्रीय शैक्षणिक परिषद का आयोजन किया जा रहा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पृष्ठभूमि में सामाजिक परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से, साथ ही तेजी से बदलती दुनिया में भारतीय विद्यार्थी सृजनात्मक, गंभीर, तार्किक एवं नवोन्मेषी मानसिकता के साथ विचार कर सके - इस प्रकार का शैक्षणिक वातावरण निर्माण करने हेतु, इस परिषद का आयोजन किया जा रहा है। 

इसका उद्देश्य है शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाना, विद्यार्थियों के ज्ञान एवं कौशल का सर्वांगीण विकास करना, तथा विद्यार्थी और समाज के बीच संबंध प्रगाढ़ करना। विद्यार्थियों में करुणा, सहानुभूति, धैर्य, लचीलापन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्य तथा तार्किक सोच विकसित हो - और वे एक सक्षम मानव के रूप में उभरें - इसी दिशा में यह प्रयास किया जा रहा है।

परिषद का उद्घाटन विदर्भ के गौरव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  के शुभ हाथों होगा। अध्यक्षता शिक्षाविद, शोधकर्ता एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. जी. डी. यादव करेंगे। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुधाकर अडबाले, डॉ. बबनराव तायवाडे होंगे। परिषद के तीन सत्र होंगे : 

पहला सत्र : विषय: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 – बदलता पाठ्यक्रम, शिक्षक और शासन की भूमिका जिसकी अध्यक्षता डॉ. नितीन कळमकर (महाराष्ट्र सुकाणू समिति अध्यक्ष) करेंगे। प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. नामदेव मोरे (नांदेड), चर्चक : खुशाल कापसे होंगे। 

दूसरा सत्र : विषय : स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, संस्थाएं और निजीकरण जिसके अध्यक्ष डॉ. विवेक कोरडे (ठाणे) प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. नितीन रिंढे (मुंबई) तथा चर्चक : राजेंद्र डेकाटे होंगे। 

तीसरा सत्र का विषय : शिक्षक, शिक्षा, विद्यार्थी एवं पालकों के परस्पर संबंध - समस्याएं एवं समाधान होगा जिसकी अध्यक्षता डॉ. हेरंब कुलकर्णी (नाशिक) तथा प्रमुख वक्ता: सय्यद मुबारक एवं चर्चक: धनंजय पकडे होंगे। 

समापन सत्र में वनराई संस्था के अध्यक्ष डॉ. गिरीश गांधी की अध्यक्षता में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राज्य के राज्यमंत्री पंकज भोयर, पदवीधर मतदार संघ के विधायक अ‍ॅड. अभिजीत वंजारी, डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा उपस्थित रहेंगे। इस राष्ट्रीय शैक्षणिक परिषद में विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों और संस्थापकों से भाग लेने की अपील यशवंतराव चव्हाण सेंटर, नागपुर के अध्यक्ष महेश बंग, विदर्भ गौरव प्रतिष्ठान एवं आयोजकों ने की है।
समाचार 2158959089677731206
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list