Loading...

हनुमान जन्मोत्सव पर विजयिनी सखियों ने 108 पान के पत्ते पर श्रीराम नाम की माला हनुमान जी को अर्पित की


नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में 'सौभाग्यपूर्ण पल शुभांक- 9 (69) (75) के अंतर्गत, हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कोराडी मंदिर स्थित श्रीराम भक्त हनुमान के श्रीचरणों में विजयिनी सखियों ने एक जैसी पारंपरिक पोशाक में एक जैसे सजे नारंगी कलश से शनिवार 12 अप्रैल को सामुहिक आरती एवं भजन अर्पित किया। 


हनुमान जन्मोत्सव पर विजयिनी सखियों ने 108 पान के पत्ते पर श्रीराम नाम की माला हनुमान जी को अर्पित की साथ ही राम दरबार मंदिर में मनका 108 का सामूहिक पाठ कर प्रभु  श्रीराम के गुणगान का श्रीवंदन किया।


विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी रश्मी हरडे, विजयिनी सोमा सेनगुप्ता, विजयिनी वीनू वत्सल, विजयिनी शीला श्रीरसागर, विजयिनी डॉ शुभांगी वाघ, विजयिनी मंजू देवांगन, विजयिनी रिंकू घोष विशेष रूप से उपस्थित रही तथा विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी मीना यादव, विजयिनी दीप्ति चाचरा ने भी सहयोग प्रदान किया। कोराडी मंदिर के सभी पदाधिकारियों का विशेष आभार सहयोग प्रदान करने के लिए।

समाचार 7018797857533801390
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list