Loading...

फुले-शाहू-आंबेडकर के विचारों को बचाने के लिए कांग्रेस के साथ आएं - हर्षवर्धन सपकाळ


महाराष्ट्र के माली समाज के नेताओं की बैठक संपन्न, समाज के संगठन और प्रगति पर महत्वपूर्ण चर्चा

नागपुर/मुंबई। मुंबई के तिलक भवन स्थित प्रदेश कार्यालय में महाराष्ट्र के माली समाज के प्रमुख नेताओं की बैठक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय हर्षवर्धन सपकाळ ने उपस्थित होकर मार्गदर्शन किया और समाज की प्रगति के लिए ठोस भूमिका प्रस्तुत की।


उन्होंने कहा कि माली समाज छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले, राजर्षि शाहू महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को मानने वाला समाज है। कांग्रेस पार्टी भी समानता और सर्वधर्म समभाव के विचारों के साथ आगे बढ़ रही है। इसलिए, माली समाज के बंधुओं को कांग्रेस पार्टी के साथ आना चाहिए।


उन्होंने आगे कहा कि समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी माली समाज के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व म्हाडा अध्यक्ष किशोर कन्हेरे ने अपने संबोधन में कहा कि माली समाज को उनकी जनसंख्या के अनुपात में नगर निगम, नगर परिषद, ग्राम पंचायत और विधानसभा चुनावों में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। समाज के युवाओं को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आगे आना चाहिए। इसके लिए समाज के कार्यकर्ताओं को जिला और तहसील स्तर पर कांग्रेस की विभिन्न समितियों और पदों में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। माली समाज कांग्रेस पार्टी के समर्थन में खड़ा रहेगा।

इस बैठक में विधायक श्रीमती दीप्तीताई चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश पाटिल, वरिष्ठ नेता शंकरराव लिंगे (सोलापुर), राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अविनाश उमरकर (जलगांव), राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजय ठाकरे (यवतमाल), चंद्रपुर मनपा के पूर्व सभापति एवं नगरसेवक नंदकिशोर नगरकर, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रकाश तायडे (अकोला), खामगांव पं. स. के पूर्व सभापति डॉ. सदानंद धनोकार, विधानसभा पक्षनेता महेश गणगणे (अकोट), महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के सचिव अजय तायडे (खामगांव), बुलढाणा जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष प्रो. गजानन खरात, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि विजयराव महाजन (एरंडोल), 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग की कोर कमिटी के सदस्य तुकाराम माली (सांगली), कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रशांत सुरसे (पुणे), पातुर न. प. के पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र उगले, खामगांव कृ. ऊ. बा. स. के संचालक प्रमोदभाऊ चिंचोळकर, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के सचिव गणेश राऊत (बीड), निलेश हाडोळे (अकोला), सुनील शिंदे (भिवंडी), यवतमाल जिला कांग्रेस औद्योगिक सेल के अध्यक्ष शशांक केंढे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के महासचिव अशोक इंगळे (मेहकर), सांगोला तालुका युवक कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश माली सहित समाज के अनेक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समाचार 2988602580764252603
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list