Loading...

बैंक रिटायर्ड कर्मचारीयो द्वारा पेंशन अपडेशन एवं अन्य मांगों के लिए विशाल धरना प्रदर्शन


नागपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक रिटायरीज आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में आयोजित श्रृंखला के अंतर्गत, नागपुर में भी ईस्टर्न महाराष्ट्र बैंक रिटायरीज एसोसिएशन द्वारा सोमवार 17 March 2025 को संविधान चौक रिज़र्व बैंक ऑफ 
इंडिया के पास शाम 3:30 बजे एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विदर्भ के सभी बैंकों के यू एफ बी आर ओ और आल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के रिटायर्ड एम्पलाइज सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

बैंकों के सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा देश भर में यू एफ बी आर ओ तथा आल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के नेतृत्व में जगह जगह धरना प्रदर्शन अपडेशन और अन्य मांगों के लिए किए जा रहे हैं।
बैंक रिटायर्ड कर्मचारीयो की मांग आई बी ए द्वारा रिटायर्ड एसोसिएशन को द्विपक्षीय मांगों के लिए सीधे तौर पर बात करने की और आर बी आई एवं केंद्रीय कर्मचारियों की तरह पेंशन अपडेशन ब निर्धारण की प्रमुख रूप से है।

इस अवसर पर ईस्टर्न महाराष्ट्र बैंक रिटायरीज एसोसिएशन का संस्थापन दिवस भी परवाना भवन में संध्या काल पर 17 मार्च को ही मनाया जाएगा। समस्त रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों को बढ़ी तादाद में उपस्थित रहने का आव्हान ईस्टर्न महाराष्ट्र बैंक रिटायरीज एसोसिएशन के महासचिव श्याम सुंदर बुटोलिया ने इस अवसर पर किया है।
समाचार 3355639423301903949
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list