शंकराचार्य जयंती पर गुजराती ब्रह्मसमाज में समूह यज्ञोपवित के आयोजन का शंखनाद
https://www.zeromilepress.com/2025/03/blog-post_71.html
नागपुर। ब्राह्मणों के तीर्थरूप आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती के अवसर पर 2 मई को श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज द्वारा समूह यज्ञोपवित का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मध्यभारत के गुजराती परिवार अपने बालकों का यज्ञोपवित करवा रहे है। इसके अलावा पूरे भारत से भी इस कार्यक्रम को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
कार्यक्रम का शंखनाद प्रमुख संजयभाई ठाकर के नेतृत्व में संयुक्त सभा लेकर किया गया। कार्यक्रम में समाज के उपप्रमुख प्रा. आर. डी. मेहता ने कार्यक्रम की तैयारियों का ब्यौरा लिया। कार्यक्रम में समाज के सचिव चेतनभाई जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट की और केयूरभाई व्यास ने सबसे सुझाव मांगे। कार्यकम में महिला मंडल अध्यक्ष किरणबेन दवे, सचिव विभूतिबेन दवे, युवा मंडल प्रमुख प्रा हिमांशुभाई शुक्ल, सचिव निखिलभाई जोशी उपस्थित रहे।
कार्यकारणी मंडल के अनुपभाई शुक्ल, जयेशभाई जोशी, ब्रजेशभाई व्यास, राजेशभाई जोशी, गोपाल व्यास, चेतन दवे, धर्मेश शुक्ला, हितेश त्रिवेदी, चिराग जोशी, कनिष्क मेहता, नीताबेन शुक्ल, मीनाक्षी जोशी, मोनिका जानी, साधना जोशी, उपस्थित रहे। पूरे भारत के गुजराती ब्राह्मण परिवार इस अनुष्ठान में भाग ले सकते है। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए सचिव चेतनभाई जोशी 9823066284 और कोषाध्यक्ष केयूरभाई व्यास 9890912374 पर संपर्क किया जा सकता है।