Loading...

डॉ. रजनी शर्मा को 'बिहार सेवा रत्न अवार्ड' से किया सम्मानित


नागपुर/रांची। विश्व सेवा परिषद बिहार प्रदेश के द्वारा मूलत: बिहार की निवासी डॉ. रजनी शर्मा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए बिहार स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बिहार सेवा रत्न अवार्ड 2025 प्रदान किया गया।रांची में कार्यरत साहित्यकार पटना, बाढ़ की मूल निवासी डॉ. रजनी शर्मा चंदा साहित्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। 

राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के अनेक मंचों पर सुमधुर गीत गजलों की प्रस्तुति दे चुकी है। इनके लिखे श्रृंगार रस में छंदबद्ध तथा छंदमुक्त कविता गीत आदि  विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते हैं। इनके गायन की प्रस्तुति दूरदर्शन आकाशवाणी से प्रसारित होते हैं।  

राज्य सरकार भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्व सेवा परिषद के अध्यक्ष सुखेंद्र यादव एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक डॉ. बी. बी. राज के द्वारा यह कार्यक्रम सर्वोदय विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया तथा इसमें चयनित 21 विद्वतजनों को उनके क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं योगदानों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
समाचार 25535702712638068
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list