स्व. देवकीबाई बंग स्कूल में स्वस्थ बालक प्रतियोगिता संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2025/03/blog-post_52.html
नागपुर/हिंगणा। स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल और कनिष्ठ महाविद्यालय, हिंगणा में अभिभावकों में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े इस उद्देश्य से स्वस्थ बालक (हेल्दी बेबी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 1 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए दो समूहों में आयोजित की गई थी।
संस्था की उपाध्यक्षा अरुणा बंग, कोषाध्यक्ष महेशजी बंग, तथा स्कूल के प्रधानाचार्य नितीन तुपेकर की प्रमुख उपस्थिति में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का मूल्यांकन ग्रामीण अस्पताल, हिंगणा की डॉक्टर कष्मा नागपुरे और उनकी टीम ने किया। उन्होंने स्पर्धक बालकों की स्वास्थ्य जांच कर परिणाम घोषित किए। इस प्रतियोगिता में कुल 110 अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ सहभाग लिया।
प्रतियोगिता के विजेता:समूह - A : सबसे पहले उपस्थिति: वेद शर्मा चमकदार त्वचा: मास्टर हृदांश शेंडे, घुंघराले बाल: मास्टर सारा बोडलकांडे ,चमकदार आँखें: कु. श्रीधा हिंगणे,गोल-मटोल गाल: कु. त्रिशा वानखडे, मधुर मुस्कान: मास्टर रुद्राक्ष वाधाई, सक्रिय पिता: मास्टर रियांश जाधव, सक्रिय माता: कु. महीबा बिदवईक, आत्मविश्वासी बालक: कु. रेवा तिदारमारे, सर्वश्रेष्ठ हेल्दी बेबी: मास्टर उर्विल बंदेवार, समूह - B:चमकदार त्वचा: कु. ध्रुवी वाघमारे,घुंघराले बाल: मास्टर शानविक खडतकर,चमकदार आँखें: मास्टर असलिहान महाजन, गोल-मटोल गाल: कु. सान्वी भेंडे,, मधुर मुस्कान: कु. अधिरा भोयर, आत्मविश्वासी बालक: कु. कस्तुरी खापरे, सर्वश्रेष्ठ परिधान: मास्टर कृष्णा गोरे, रैंप वॉक: कु. धनश्री बुटके,सर्वश्रेष्ठ हेल्दी बेबी: कु.अधिरा परडकर. इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए स्कूल के शिक्षकों और गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों ने परिश्रम किया।