Loading...

प्रकृति द्वारा दी गई खुशियों का सम्मान करना चाहिए : संजय जोशी


उभरते सितारे मे 'खुशियों का सम्मान'

नागपुर। पृथ्वी में हम सब का जीवन बहुत अनमोल है। इसे रंगों में, प्राणियों में, पंथों में ना बांटते हुए, आपसी सद्भाव, आनंद और बंधुत्व के साथ खुशी-खुशी जीने का प्रयास करें। नकारात्मक विचारों को दूर हटाकर सकारात्मक मानवीय मूल्यों को, जीवन का दृष्टिकोण बनाएं। प्रकृति ने खुशियों को जीने के लिए, किसी भी चीज की कमी नहीं रखी है। सभी को समान रूप से दिया है। बस, हमें उन खुशियों का सम्मान करना चाहिए। यह विचार संजय जोशी ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखा। और, किशोर दा के अंदाज में एक सुंदर गीत भी सुनाया।


विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'खुशियों का सम्मान' के अंतर्गत ज्ञानवर्धक, मनोरंजनात्मक संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मध्य रेलवे के नियंत्रक एवं सुप्रसिद्ध गायक संजय जोशी उपस्थित थे। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी ने स्वागत वस्त्र देकर किया। सर्वप्रथम, कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए, सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने खुशियों को हर परिस्थिति में कैसे जीना चाहिए, इसे बहुत सुंदर तरीके से बच्चों को समझाया।


तत्पश्चात, बच्चों ने भी इस विषय पर अपने विचार रखते हुए अपने गीतों और नृत्य से सबका मन मोह लिया। जिसमें, रूंजल राऊत ने सुंदर चित्रकारिता का परिचय दिया और दर्शकों को बहुत ही सुंदर स्वयं निर्मित पेंटिंग्स भी दिखाई। संपूर्णा रेमंडल ने खुशियों का सम्मान पर एक सुंदर कविता सुनाई। जान्हवी तामगडे, देवांशी पटनायक, अमोल लोखंडे, जानकी देवानी, शिवकुमार भूतडा, अर्चिता लखोटे और त्रिशिका वाघमारे ने बहुत सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी। खुशबू दुपारे एवं संपूर्णा रेमंडल ने शानदार नृत्य से सबका दिल जीत लिया।


बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ सीमा लूहा, कृष्णा कपूर, चित्रलेखा नरेंद्र दुपारे, मोनिका रेमंडल, आर सी महतो, देवस्मिता मानस पटनायक, वेणु काळे, संजय राउत, स्वाति काळे, बासंती मिश्र, शिवानी लूहा, भारत गुप्ता, दिलीप ढोरे, अश्विनी अजय लखोटे, मीनाक्षी केसरवानी आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने किया। एवं, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने अपने शब्दों में व्यक्त किया।

समाचार 2365576019038030311
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list