Loading...

समाज के हर कोने में लहरा रहा परचम - महिलाएं बना रही हैं नया इतिहास


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया महिलाओं का सम्मान 

नागपुर। महिलाओं को सशक्त बनने की प्रेरणा मिलती है. जहां तक उनकी स्थिति का सवाल है, आज महिलाओं का हर क्षेत्र में परचम लहरा रहा है. ५० फीसदी महिलाओं की स्थिति में सुधार आया है. जो महिलाएं कुछ करना चाह रही हैं, उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिल रही है. हालांकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनका समुचित मार्गदर्शन बेहद जरूरी है. यह उदगार महाराट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अतुल कोटेचा ने मध्य नागपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित महिला सत्कार में कही. 

कोटेचा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी, सुषमा स्वराज जैसी महिलाओं के कार्यों से प्रेरणा लेते हुए खुद को आत्मनिर्भर बनाकर महिलाओं को सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए. कार्यक्रम के आयोजक नगर कांग्रेस के महासचिव रिंकू जैन ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि जीवन में कड़ी मेहनत करनी वाली संघर्षमई महिलाओं को आज सम्मानित किया गया. जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके. 

कार्यक्रम में प्रमुखता से समाजसेवी सतीश पेंढारी, जैन सेवा मंडल के प्रमुख दिलीप गांधी, कल्लू जैन, सुरेश जैन (डायमंड) उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन डॉ मेहुल आडवाणी व आभार प्रदर्शन प्रमोद मोहाडीकर ने माना. गीता नारंग, बबीता बक्सरे, वैशाली नगरधन, कोमल देवदास इन महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया. 

समस्त अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त कर कहा कि महिलाओं की मौजूदा स्थिति से संतुष्ट तो हैं, लेकिन उनका मानना है कि महिलाओं के लिए काफी कुछ करना अभी बाकी है. आज महिलाएं निश्चित रूप से अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ रही हैं. लेकिन महिलाओं की स्थिति पूरी तरह से बेहतर नहीं हुई है. इसके लिए महिलाओं को दोष नहीं दिया जा सकता है. पुरुष प्रधान समाज में वे अपनी अलग पहचान बनाने के लिए संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रही. लेकिन महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से अब भी काफी काम करने की गुंजाइश है. उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान मिलने लगा है. महिलाओं के प्रति सामाजिक सोच में भी सकारात्मक बदलाव आया है. 

कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र जैन, प्रमोद मोहाडीकर,  हरीश भूतड़ा, नीलेश भूपतनी, नितिन जैन  अशोक जैन, रितेश शर्मा, राहुल पारेख, पवन धानुका, संजोग येलने, आरिफ ख़ान, आशु साबडे, कुणाल काड़े, रवि गौरकर, दुर्गेश प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.
समाचार 7839408039318036043
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list