Loading...

दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में छात्र दिवस कार्यक्रम संपन्न

                       


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में एम. ए हिंदी, बी. ए. तथा बी. कॉम.  की छात्राओं का 23 मार्च को ‘छात्र दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने एकल नृत्य, सामुहिक नृत्य,फैशन शो तथा ऑर्केस्ट्रा इस प्रकार विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस रंगारंग कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डॉ सुजाता चक्रवर्ती का छात्राओं ने पौधा देकर स्वागत किया।     

प्राचार्य ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते है वहीं आगे बढ़ते है। प्रशासक का भी उन्होंने धन्यवाद माना।मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने से ही सफलता प्राप्त होती है। सभी छात्राओं ने विविध व्यंजनों से भोजन का आस्वाद लिया। 

कार्यक्रम का संचालन नंदिनी निनावे व रिया चाडगे तथा आभार प्रदर्शन रिया चाडगे ने किया। इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ मुग्धा देशपांडे व प्रा अनीता शर्मा सहित सभी प्राध्यापिकाओं, छात्राओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी वर्ग ने विशेष रूप से योगदान दिया।
समाचार 8605348966227826630
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list