हैरिटेज वॉक में जाना काशीबाई मंदिर का इतिहास
https://www.zeromilepress.com/2025/03/blog-post_41.html
नीति नैरेट्स' और महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट द्वारा विरासत यात्रा
नागपुर। ‘नीति नैरेट्स' ने महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट के सहयोग से काशीबाई मंदिर परिसर में एक अद्भुत विरासत यात्रा आयोजित की। इस ऐतिहासिक स्थल की अनसुनी कहानियों और स्थापत्य महत्व को आर्किटेक्ट नितिका श्याम रामानी ने इस यात्रा के माध्यम से उजागर किया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने समय की परतों को खोलते हुए काशीबाई मंदिर परिसर की भव्य वास्तुकला, राजघराने से जुड़े संबंधों और इन स्मारकों में गूंजती अनकही कहानियों, इतिहास को जाना।
यहाँ स्थित छतरियाँ (स्मारक) उन व्यक्तित्वों की याद में खड़ी हैं, जिन्होंने नागपुर के इतिहास को आकार दिया। यात्रा के मुख्य आकर्षण स्थापत्य शैलियों और उनके महत्व पर चर्चा, छतरियों के सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर रोशनी, इन ऐतिहासिक संरचनाओं के पीछे छुपी कहानियाँ रही। इस रोमांचक अनुभव में सभी प्रतिभागियों की उत्साही भागीदारी ने दर्शाया कि हमारा समाज अपनी ऐतिहासिक धरोहर को समझने और संजोने के लिए प्रतिबद्ध है। महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह यात्रा संभव हो सकी।