क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस पर विनम्र अभिवादन
https://www.zeromilepress.com/2025/03/blog-post_35.html
नागपुर। अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद और कन्हेरे फाउंडेशन की ओर से आज सुबह 11 बजे कॉटन मार्केट में, अनगिनत कठिनाइयों को पार कर महिलाओं की शिक्षा की नींव रखने वाली देश की पहली महिला शिक्षिका और पहली प्रधानाध्यापिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले को उनके स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर महात्मा फुले समता परिषद के राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्याम चौधरी, सौ. रेखा कपाले, संगीता खोब्रागड़े, राजेश रंगारी, संतोष सिंह, लक्ष्मण वाडबुदे गुरुजी, पुरुषोत्तम वाडीघरे, अरविंद लोखंडे, अरविंद चरलेवार, सुरेश गजबिये, राजेश चौधरी, विजय शेंडे, शैलेश मानकर, क्रांति ढोक, और बड़ी संख्या में समता सैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।