Loading...

सीने मोंटेज ने फिल्म निर्देशक स्व. श्याम बेनेगल को याद किया


नागपुर। पद्मश्री, पद्मभूषण, एवं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे गए सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक स्व.श्याम बेनगल की याद में सिने मोंटेज नागपुर ने 16 एवं 17 मार्च को दिनानाथ हायस्कूल धनतोली नागपुर के एवी हॉल में ‘भूमिका’ (1977) एवं ‘मोमो’ (1994 ) इन दो फिल्मों को दिखाने का आयोजन संस्था द्वारा किया गया। लेखक डायरेक्टर दिनकर बेडेकर ने ‘भूमिका’ फिल्म की सटीक समीक्षा रखी। 

उन्होंने बताया कि फिल्म ‘भूमिका’ में स्मिता पाटिल, अमोल पालेकर और नसीरुद्दीन शाह की प्रमुख भूमिका रही। फिल्म की कहानी युवा अभिनेत्री ऊषा (स्मिता पाटिल) के इर्द गिर्द घूमती है। जो अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए अंत तक संघर्षरत रहती है।

दर्शकों ने सोमवार को शाम 6 बजे मोमो (Mammo) फिल्म का आनंद उठाया। इस फिल्म की समीक्षा रखते हुए एलएडी कॉलेज नागपुर की उप प्राचार्य श्रीमती रूता धर्माधिकारी अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि फरीदा जलाल ने इस फिल्म में अपने अभिनय का जादू बिखेरा।

कार्यक्रम में आयोजक सिने मोंटेज नागपुर  के अध्यक्ष राम तायडे एवं सचिव जयशंकर पिल्ले के साथ ही स्व.श्याम बेनेगल को चाहने वाले प्रमुखता से उपस्थित थे।
समाचार 9008265425799242066
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list