Loading...

व्यंग्य संग्रह 'हम अंधन के अंध हमारे' महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत


नागपुर। वी एम वी महाविद्यालय में हिन्दी विभाग प्रमुख के पद पर कार्यरत डॉ. आभा सिंह के व्यंग्य संग्रह 'हम अंधन के अंध हमारे' को महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2024-25 के पुरस्कारो में आचार्य रामचंद्र शुक्ल रजत पुरस्कार (सम्मान राशि पचास हजार) प्राप्त हुआ। मुबंई के बांद्रा स्थित रंगशारदा आडिटोरियम में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुरुआत में वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जीवन गाथा को नाटक के माध्यम से मंच पर दर्शाया गया। 

इस पुरस्कार समारोह के अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार (सांस्कृतिक कार्य व माहिती तंत्रज्ञान) तथा पालक मंत्री मुबंई उपनगर के श्री अमरजीत मिश्रा पूर्व राज्यमंत्री, अकादमी के कार्याध्यक्ष शीतलाप्रसाद दुबे,उपाध्यक्ष श्रीमती मंजु लोढा एवं अन्य गणमान्य सदस्यों की उपस्थिती में हुआ। उल्लेखनीय है की यह पुस्तक हिन्दी साहित्य निकेतन बिजनौर से प्रकाशित हुई है। डाॅ आभा सिंह के अब तक चार व्यंग्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।
समाचार 6241648327728993835
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list