Loading...

अंतरंग महिला चेतना मंच का 'अंतरंग की पुकार त्यौहारों की बहार' संपन्न


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अंतरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 'अंतरंग की पुकार त्योहारों की बहार' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वैशाली नंदकिशोर करड़े का स्वागत अंग्वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। जिन्होंने गुढ़ी सजाओ प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका भी निभाई | कार्यक्रम में 'चैत्र नवरात्रि' 'चेटी चंद' तथा 'रमज़ान ईद' पर परिचर्चा आयोजित की गई।
कार्यक्रम का संयोजन एवं शानदार संचालन अंतरंग संयोजिका शगुफ़्ता काज़ी ने किया।


कार्यक्रम के पहले चरण में तीन विषयों पर परिचर्चा हुई। चैत्र नवरात्रि पर जिगिशा शाह, शारदा परांजपे, माधुरी मिश्रा, चंद्रकला भरतीय, शिवानी सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए । रमज़ान पर रजनी कौशिक  अनीता गायकवाड, रितु आसई, शुभांगी वाघ, डॉ स्वर्णिमा सिंहा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। चेटी चंद पर विधि ग्वालानी, सुधा भगत, संतोष बुद्धराजा, माया ठाकुर ने प्रकाश डाला। 


कार्यक्रम के दूसरे चरण में गुढ़ी सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कविता कौशिक, द्वितीय पुरस्कार अर्चना चौरसिया, तृतीय पुरस्का माया शर्मा तथा अवंती इंदुरकर एवं सांत्वना पुरस्कार रेणु मालवी को मिला। नंदिनी सुदामल्ला, सुषमा भांगे, लक्ष्मी वर्मा तथा अमिता शाह ने भजन प्रस्तुति दी। आभार प्रदर्शन सह संयोजिका रेशम मदान ने किया। कार्यक्रम में सुषमा शर्मा, नीता वर्मा, किरण सारवाला, नम्रता दुबे छवि चक्रवर्ती, माया ठाकुर, कुसुमाई, ममता परिहार, लता, शेफाली आदि सखियां उपस्थित थीं।
समाचार 8958734825227257648
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list