Loading...

महिला दिवस का अनूठा आयोजन


नागपुर। महिला दिवस के उपलक्ष में हिंदी महिला समिति एवं उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था के संयुक्त तत्वाधान में अनूठे ढंग से महिला दिवस का आयोजन भंसाली आश्रम वाकी में किया गया। 

इस अवसर पर महात्मा गांधी की निकटतम सहयोगी रही पुष्पा देसाई बेन की स्वर्ण जयंती जन्मोत्सव पर दोनों संस्थाओ की और से हिंदी महिला समिति की और से एवं उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था की और से पुष्पा जी का स्वागत शाल, श्रीफल, मोमेंटो, पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया।

100 वा जन्मदिन मना रहे थे, इसलिए भारी मात्रा में महिला पुरुष भी कार्यक्रम में शरीक हुए, आश्रम में पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत प्रोत था, गणेश वंदना स्वागत नृत्य आदि का भव्य आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर विलास मुत्तेमवार, गेव अवारी, आनंद निर्माण सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
पुष्पा माताजी का आशीर्वाद पाने के लिए भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हुए, स्वादिष्ट, लजीज जायकेदार, भोजन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। 

वहां से फिर हिंदी महिला समितिऔर उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था की सभी सदस्याऐ, बाकी शरीफ ताज बाबा के दरबार दर्शन करने पहुंची, वहां बाबा के मजार पर हम सभी ने मिलकर चादर चढ़ाई और दुआएं भी मांगी। 
 इस अवसर पर रति चौबे, डॉ कविता परिहार, सुधा उपाध्याय, रेखा तिवारी, रश्मि मिश्रा, संध्या साहू, सुनीता शर्मा बेसा, डॉ चित्रा तूर, ममता विश्वकर्मा, सुजाता दुबे, डॉ सुनीता शर्मा, इंदिरा चौहान, 

नीतू सिंह, लक्ष्मी वर्मा, शीतल बागडे, लक्ष्मी वर्मा, संध्याशाहू, उमा हरगन, नीता वर्मा, कमल शर्मा, शैलजा बागडे आदि बहने उपस्थिति रही। बस की उत्तम व्यवस्था के लिए रतिजी ने कविता परिहार की दिल खोलकर प्रशंसा की, इस तरह भंसाली आश्रम में जाकर महिला दिवस का यादगार आयोजन सम्पन्न हुआ।
समाचार 1330046102576708638
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list