Loading...

26 मार्च को साहित्यकार संतोष बादल की 31वीं कृति का लोकार्पण


नागपुर -दिनांक 26 मार्च हिंदी की सुप्रसिद्ध कवित्री महादेवी वर्मा के जन्मदिवस पर साहित्यकार संतोष  बादल की पुस्तक 'नीर भरी दु:ख की बदली' का लोकार्पण विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उत्कर्ष सभागृह में डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में डॉ. मनोज पांडेय हिंदी विभाग अध्यक्ष रा तु म विश्वविद्यालय नागपुर के हस्ते होने जा रहा है। पुस्तक समीक्षा वरिष्ठ साहित्यकार इंदिरा किसलय करेंगी, 

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार अविनाश बागडे प्रस्तावना प्रस्तुत करेंगे, कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका रोशनी नायक बिंझानी महिला महाविद्यालय नागपुर द्वारा किया जाएगा। यह संतोष बादल की 31वीं कृति है, साहित्य प्रेमियों से अनुरोध है की बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
समाचार 6795080679227813664
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list