रन ब्ल्यू ग्लोबल वॉटर रिले 2025 में राकेश छोकर की ऐतिहासिक सहभागिता
https://www.zeromilepress.com/2025/03/2025_25.html
वैश्विक जल संकट हेतु जागरूकता बढ़ाने को हुआ वैश्विक आयोजन
नागपुर/नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर जल संरक्षण की ऐतिहासिक मुहिम जारी रखे हुए ऑस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध संस्था थ्रस्ट के तत्वाधान में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर ग्लोबल वॉटर रिले 2025 का आयोजन किया गया था। मीना गुली के नेतृत्व में यह मुहिम विश्व के सभी महाद्वीपों में जारी रहीं। भारत से इस ऐतिहासिक आयोजन में राकेश छोकर की विशेष सहभागिता रहीं।
इस वैश्विक सहभागिता के लिए श्री छोकर को संस्था की ओर से बधाई, शुभकामनाएं एवं आभार पत्र प्रेषित किया गया है। संस्था प्रमुख की ओर से कहा गया है कि "विश्व जल रिले में हमारे साथ शामिल होने के लिए हृदय से आभारी हैं। हम सबने साथ मिलकर, जल संरक्षण के लिए अब तक की सबसे बड़ी वैश्विक रिले के साथ इतिहास रच दिया। हजारों अन्य लोगों के साथ, हम महाद्वीपों और समय क्षेत्रों में एकजुट हुए। वैश्विक जल संकट के हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए यह ऐतिहासिक आयोजन रहा।आपकी भागीदारी ने इस आंदोलन को जीवंत कर दिया, हम आपके समर्पण के लिए बहुत आभारी हैं।
वैश्विक सहभागिता पर सम्मान पत्र मिलने पर श्री छोकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि" यह मानवतावादी कार्य है। आज विश्व भर में जल संकट गहराया हुआ है, इसके प्रति विश्व के लोगों में चेतना का संचार करना होगा। तब हम बड़े वैश्विक संकट को कम कर सकते हैं अथवा समाप्त कर सकते हैं। पर्यावरण, प्रकृति का सरंक्षण सबका कर्त्तव्य बनता है। हम उसका अहम हिस्सा है।इस वैश्विक मुहिम में शामिल होकर बेहद खुशी मिलती है। सम्मान के लिए थ्रस्ट संस्था का आभार।