परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ द्वारा 'मिलाप - 2025' पुस्तिका विमोचित
https://www.zeromilepress.com/2025/03/2025.html
नागपुर। परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ द्वारा आयोजित विवाह योग्य युवक - युवतियों की सम्पूर्ण जानकारी की पुस्तिका, 'मिलाप 2025' का विमोचन श्री गोरक्षण सभा, धनतोली प्रांगण में होली मिलन समारोह के साथ संपन्न हुआ।
परशुरामजी के पूजन से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। अतिथियों में मान्यवर प्रशांत कुलकर्णी, प्रसन्ना पातुरकर, विनोद चतुर्वेदी, श्रीमती जयमाला तिवारी, श्रीमती दीपा पचौरी, संयोजक जयभगवान शर्मा, महासचिव संजय चतुर्वेदी, श्रीमती रेखा चतुर्वेदी, महेन्द्र भार्गव द्वारा पुस्तिका का विमोचन किया गया।
अपने उद्बोधन में मान्यवरों ने स्वधर्म सिद्धांत पर बल दिया एवं यह प्रतिपादित किया कि स्वधर्म का पालन करने वाले ब्राह्मण परिवारों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।