Loading...

इंदौर के युवा की अनूठी पहल - वृद्धाश्रम ओर बाल आश्रम के निराश्रितों को विगत 10 वर्षों से निःशुल्क धार्मिक यात्रा


नागपुर/इंदौर। त्रिनेत्रम सामाजिक संगठन द्वारा वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं और बाल आश्रम के बच्चों के लिए एक विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के आयोजक हर्षल चौहान और सुनील ठाकुर ने बताया कि निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन विगत 10 वर्षों से किया जा रहा हे। इस वर्ष यात्रा चितौड़गढ़ स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर की यात्रा का आयोजन किया गया। सांवरिया सेठ मंदिर प्राकट्य स्थल के मुख्य पुजारी दिनेश महाराज ने बताया कि इस प्रकार की यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों वर्गों को आध्यात्मिक शांति और मानसिक सुकून प्रदान करना हे। सांवरिया सेठ के धार्मिक स्थल पर आयोजित इस यात्रा ने न केवल धार्मिक अनुभव को बढ़ाया, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक स्नेह को भी प्रोत्साहित किया। 


यात्रा में श्री राम निराश्रित वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं और बाल आश्रम के बच्चों को ट्रेन के माध्यम से निंबाहेड़ा और वहा से बस के माध्यम से सांवरिया सेठ मंदिर तक ले जाया गया। यात्रा के दौरान सभी ने सांवरिया सेठ के धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की, और वहां की शांति और भव्यता का अनुभव किया। सभी के नाश्ते और भोजन की व्यवस्था भी संस्था साईं ज्योति फाउंडेशन के सूरज जोशी द्वारा की गई।
वृद्धाश्रम की एक बुजुर्ग माताजी ने कहा, ‘यह यात्रा मेरे पूरे जीवन का एक अनमोल अनुभव रही। इससे न केवल मेरा दिल शांति से भर गया, बल्कि मुझे ऐसा लगा जैसे मैं जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही हूं’।

बाल आश्रम के बच्चों ने कहा, ‘हमने बहुत कुछ सीखा। यह यात्रा हमें अपने धार्मिक मूल्यों के साथ-साथ दूसरों के साथ प्रेम और सम्मान से पेश आने का भी पाठ पढ़ाती है’। त्रिनेत्रम सामाजिक संगठन के संजू मीणा और प्रदीप नायक ने बताया, ‘संस्था का उद्देश्य केवल धार्मिक यात्रा ही नहीं ,बल्कि यह दिखाना हे कि समाज के हर वर्ग, चाहे वह बुजुर्ग हो या बच्चा, सभी को प्रेम, ध्यान और आस्था की आवश्यकता है। इस यात्रा के माध्यम से हमने उन्हें आत्मिक शांति और सामाजिक एकता का अनुभव कराया’।

श्री राम निराश्रित वृद्धाश्रम की संचालिका भावना दिनेश पंवार ने बताया कि ये धार्मिक यात्रा यह साबित करती है कि समाज में सभी वर्गों के बीच सामूहिकता और सहानुभूति की भावना को बढ़ावा मिलता हे।
बाल आश्रम की सौम्या जैन ने बताया कि त्रिनेत्रम सामाजिक संगठन द्वारा किए गए इस तरह के आयोजनों से न केवल बुजुर्गों और बच्चों को आध्यात्मिक उन्नति मिली, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग का संदेश भी दिया गया।

यात्रा में मुख्य रूप से संजू मीणा,प्रदीप नायक सतीश ठाकुर,अन्नू नायक,नितिन हेमंत,राहुल कैथवास,दीपक जायसवाल,संदीप पचोरिया राहुल शेखावत,विनोद आहिवले,टीनू शाक्य सूरज जोशी सम्मेक ऊके उपस्थित हुए।सभी संस्था सदस्यों के अमूल्य सहयोग से ही इस यात्रा को सफल बनाया जा सका। ओर  अगले वर्ष भी असहाय लोगो को नाथद्वारा में श्रीनाथ जी की दर्शन यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
समाचार 528876085246663982
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list