Loading...

निराला जयंती वसंतोत्सव पर हुए धार्मिक आयोजन


नागपुर। बंसराजसिंह ठाकुर एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित निराला शिक्षण समूह की ओर से निराला जयंती वसंतोत्सव के पावन उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निराला विद्यालय के प्रांगण, हँसापुरी में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्षा उर्मिला ठाकुर व सचिव सूर्यकांत सिंह ठाकुर , विक्रांत सूर्यकांतसिंह ठाकुर, टीकाराम शाहू "आजाद" ने द्वीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती पूजन, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया. अतिथियों का सत्कार किया गया। 

सूर्यकांत सिंह ठाकुर का तिथिनुसार जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गयी. निराला संस्था समूह के छात्रों ने गणेश वंदना द्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की. भारतीय संस्कृति की मिसाल देते हुए बंगाली दुर्गा पूजा, श्रीकृष्ण लीला, छत्तीसगढ़ी नृत्य, गरबा, नारी शक्ति नृत्य तथा अन्य नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी. संचालन मधु पीटर , जयंत टेकाडे,  विनिशा नाल्हे, रोशनी वानखेड़े ने किया. आयोजनों को सफल बनाने में प्राचार्य प्रमोद तरासे, प्रा. राजेश शेन्द्रे, पापा यादव ने प्रयास किये.
समाचार 3233063439022152283
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list