श्री शिवशंभू सेवक प्रतिष्ठान ने मनाई शाहिरी आख्यान के साथ शिवजयंती.
https://www.zeromilepress.com/2025/02/blog-post_78.html?m=0
नागपुर। अखंड हिंदुस्थानके आराध्य दैवत छत्रपती श्री शिवाजी महाराज का 395 वे जन्मदिवस के अवसर पर शाहीर आविष्कार देशिंगे इनका आख्यान आयोजित करके युवकों के सामने एक नया आदर्श प्रस्थापित किया। छत्रपती शिवाजी महाराज के जन्मदिवस पर सुबह ब्रम्ह मुहूर्त पर महाराज का अभिषेक और आरती संपन्न हुई।
शाम के समय छत्रपती शिवाजी महाराज की पालखी ओम रवींद्र शेरे इनके घर से निकालते हुये प्रगती सभागृह के सामने क्रीडा चौक में लाई गई| तत्पश्चात श्री हनुमान व्यायाम शाला नागपूर इन्होने शिवकालीन शस्त्रों के प्रात्यक्षिक सादर करके उपस्थित दर्शको में रोमांच खडे किये। उसके बाद मुख्य कार्यक्रम स्टार प्रवाह फेम और मी होणार सुपरस्टार इस मराठी टीव्ही शो के विजेते युवा लोकशाहीर आविष्कार देशिंगे इन्होंने छत्रपती श्री शिवाजी महाराज और धर्मवीर छत्रपती श्री संभाजी महाराज इनका इतिहास आख्यान प्रस्तुत करके नागपूरवासियों के सामने प्रस्तुत किया| इतने भव्य स्वरूप में आख्यान का आयोजन नागपूरवासियों ने पहली बार अनुभव किया।
श्री शिवशंभू सेवक प्रतिष्ठान के सभी पदाधिकारीयों ने कडी मेहनत करते हुये कार्यक्रम को यशस्वी बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दिया| कार्यक्रम का संचालन श्री शिवशंभू सेवक सार्थक अतकर इन्होंने किया और आभार प्रदर्शन प्रतिष्ठान के अध्यक्ष ओम रवींद्र शेरे इन्होंने किया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रतिष्ठान के मुख्य सचिव श्रीमती जयश्री धिरेंद्र मोहीते इन्होंने किया।