हिंगणा में संत गमाजी महाराज शिक्षण संस्था द्वारा शिवजयंती उत्साहपूर्वक मनाई
https://www.zeromilepress.com/2025/02/blog-post_72.html?m=0
नागपुर/हिंगणा। स्थानीय संत गमाजी महाराज शिक्षण संस्था द्वारा संचालित नेहरू विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय तथा स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के संयुक्त प्रयास से छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई और बड़े उत्साह के साथ यह पर्व मनाया गया।
संस्थान के कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा की शुरुआत की गई, जिसे नागपुर जिला परिषद के पूर्व सदस्य दिनेश बंग ने किया। यह शोभायात्रा हिंगणा रायपुर क्षेत्र से गुजरते हुए हिंगणा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक पहुंची, जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर लेज़ीम, बैंड पथक, दांडपट्टा जैसे साहसिक खेलों का प्रदर्शन किया गया, साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित पोवाड़े गाए गए और जयघोष के साथ शोभायात्रा नेहरू विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई।
इस आयोजन में जिला परिषद के पूर्व सदस्य दिनेश बंग, नेहरू विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकांत मोहिते, स्व. देवकीबाई बंग विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य नितीन तुपेकर, संस्थान के विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।