ब्राह्मण सेना द्वारा आयोजित भव्य रोजगार प्रशिक्षण शिबीर का लाभ ले : मनीष त्रिवेदी
https://www.zeromilepress.com/2025/02/blog-post_6.html
एमसीडीसी द्वारा 9 फरवरी को दोपहर 1 बजे आयोजन होगा
नागपुर। सिविल लाइन स्थित जिला उद्योग भवन में 4 फरवरी को विशेष सभा का आयोजन किया गया, आयोजन की अगवाई श्रीकांत कुलकर्णी द्वारा की गई। ब्राह्मण सेना अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी की प्रमुख उपस्थिति में इस आयोजन में खुले वर्ग के लिए सरकार द्वारा रोजगार हेतु प्रशिक्षण की जानकारी सोलर पैनल, व्यापार प्रशिक्षण, आयात निर्यात, महिलाओं, युवतियों के लिए अमृत बेकरी प्रशिक्षण आदि पर चर्चा, जानकारी एमसीडीसी प्रकल्प अधिकारी श्रीकांत कुलकर्णी ने दी।
ब्राह्मण सेना अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी के विशेष निवेदन पर ब्राह्मण समाज, खुले वर्ग के लिए प्रशिक्षण वो योजनाओं की जानकारी हेतु 9 फरवरी को सिविल लाइन स्थित एम सी डी सी द्वारा आयोजन किया जाएगा। ब्राह्मण महिला सेना अध्यक्ष श्रीमती जयमाला तिवारी ने ब्राह्मण महिलाओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर इन योजनाओं का लाभ ले। कार्याध्यक्ष प्रतिक त्रिवेदी ने योजनाओं हेतु बैंक फाइनेंस, सब्सिडी आदि मार्गदर्शन के लिए निवेदन किया।
इस अवसर पर श्रीकांत कुलकर्णी, देवदत पंडित, रुचिता पंड्या, करुणा शेंडे, पुष्पलता खिराडे, श्रावणी व्यवहारे, प्रमिलाआदि उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी, बैंक, कर्ज, सरकारी अनुदान आदि की जानकारी 9 फरवरी को उद्योग भवन, पहला माला, जिला न्यायालय के पीछे, सिविल लाइन्स, नागपुर स्थित एम सी डी सी कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करेंगे, आप सभी से इस आयोजन संधि योजनाओं के मार्गदर्शन शिबीर में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त करे ऐसा निवेदन है।