जबलपुर में हिन्दी साहित्य सेवी सम्मान से तन्हा नागपुरी सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2025/02/blog-post_48.html
नागपुर। लोक संचेतना फाउंडेशन व प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा की ओर से विशाल हिन्दी महाकुंभ 2025, भंवरलाल हिन्दी गार्डन संस्कारधानी जबलपुर में हाल ही में साहित्यिक संगम त्रिपाठी के सौजन्य से आयोजित कवि सम्मेलन में नगर के प्रसिद्ध कवि तन्हा नागपुरी को बेहतरीन काव्य पाठ के लिए हिन्दी साहित्य सेवी सम्मान से स्वागत सत्कार के तारीफ में और तालियों के करतल ध्वनि में गरिमा के साथ नवाजा गया, उल्लेखनीय है कि आयोजित कार्यक्रम में हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के संकल्प में भारतभर से विराजे 160, कवियों का आगमन देखते ही बना, महामहोपाध्याय आचार्य डा हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि साध्वी अरुंधती गिरि, तथा अटल विश्व हिन्दी संस्थान दिल्ली के अध्यक्ष डा धर्म प्रकाश वाजपेई के गरिमामय उपस्थिति में एवं भव्य आयोजन समिति के गणेश श्रीवास्तव प्यासा और प्रख्यात संगम त्रिपाठी ने तन्हा नागपुरी का सम्मान बढ़ चढ़ कर किया।
सर्व प्रथम मां सरस्वती की वंदना तरुणा खरे ने प्रस्तुत की, आभार मदन श्रीवास्तव ने माना, बहरहाल इस मौके पर चर्चित कवि रामटेक से राहुल शामकुंवर, कृष्ण कुमार व्दीवेदी, बालकृष्ण महाजन, विवेक असरानी, अमन रंगेला, मेघा अग्रवाल, नागपुर से उपस्थित थे, रंजित गोहे अकेला, विनोद नायक, हेमलता मिश्र मानवी, राजेश कुबडे,जमील अंसारी,शादाब अंजुम, कंचन प्रजापति,व्दारपाल मालवीय, रामनारायण कश्यप इशारा, नारायण जावरकर तड़प, संजय अश्क बालाघाटी शैलेश शैल, शैलेश इनायती, किशोर छीपेश्वर,आदि मान्यवर कवियों ने तन्हा नागपुरी के सम्मान पर हार्दिक अभिनन्दन किया है।