एल.ए.डी एवं श्रीमती आर पी महिला महाविद्यालय में AURA - 2025 वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2025/02/aura-2025.html
नागपुर। वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम AURA - 2025 में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूजा पाठक उप-प्राचार्य ऋजुता बापट, डॉ ऋता धर्माधिकारी AURA की संयोजिका डॉ अहिंसा तिरपुडे सह संयोजिका डॉ नंदिता सपरा, महाविद्यालय की सीएओ डॉ हर्षा झारीया, सचिव डॉ नंदा राठी आयक्यूएसी की संयोजिका डॉ अर्चना मसराम ने दिप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ किया था। जिसमे 23, 24 जनवरी से महाविद्यालय स्तर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली, मेहंदी, मेकओवर, क्विज कंपटीशन, नृत्य, गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजय छात्रों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय शिक्षक एवं कार्यालयीन कर्मचारियों के लिए भी नृत्य, गायन के लिए मंच उपलब्ध कराया गया। 23 जनवरी से 25 जनवरी 2025 तक महाविद्यालय एवं अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का प्रारंभ हुआ।
नागपुर के विभिन्न महाविद्यालय में से छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में शामिल हुए।जो इस प्रकार है, 23 जनवरी 2025 को कारागिरी इंस्टॉलेशन (बनाना) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ दीपाली चहांदे एवं छात्र संयोजिका सीदरा फिरदोस थी। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ रोहिणी कालेकर एवं रश्मि कोचे थी। प्रथम पुरस्कार पलक नेवारे, भक्ति सोमगानी, अनुष्का बांद्रे, रिद्धि फुलजले, खुशी निर्मलकर, शेरवरी बांद्रे (बीसीटी प्रथम वर्ष) द्वितीय पुरस्कार- धुवी पटेल, उन्नह सोनावरा, ऋषभ मनहानी, निधि शाह, दर्शना मुस्कर (बीसीटी प्रथम वर्ष) तृतीय पुरस्कार सलोनी सोनकुवार, शेरवरी कसारे, भूमि बोकडे, साक्षी उपाध्याय, वेदांती राऊत (बीसीटी प्रथम वर्ष)। 24 जनवरी 2025 को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ. चरीता पाटील एवं डॉ. स्पृहा घरडे थी। छात्र संयोजिका प्रगति पांडे थी। इस प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. माधुरी पाटील, डॉ मिलन निबांलकर थी।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ओशीन लांजेवार (बी ए तृतीय वर्ष) द्वितीय पुरस्कार नंदिनी हेडाऊ (बीएससी द्वितीय वर्ष) तृतीय पुरस्कार निधी इंगले (बीसीटी तृतीय वर्ष) उत्तेजनार्थ पुरस्कार ओयिका पांडे। (बीसीटी प्रथम वर्ष) उत्तेजनार्थ पुरस्कार योगांक्षी राठोड (बीसीटी तृतीय वर्ष), 24 जनवरी 2025 को आंतर महाविद्यालयीन टर्न, कोट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ. दीपाली भोवते एवं डॉ. श्रद्धा पांडे थी। छात्र संयोजिका सानिया परविन एवं मन्नत बत्रा थी। प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. स्वायमा अहमद, एवं व कुमारी सोनल त्रिवेदी थी। प्रथम पुरस्कार मेहंदी शेख (हिस्लाप कॉलेज) द्वितीय पुरस्कार इप्सिता खान (हिस्लॉप कॉलेज) तृतीय पुरस्कार आशीष सिंग(रामदेवबाबा विश्वविद्यालय) 25 जनवरी 2025 को आंतर महाविद्यालयीन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता की संयोजिका हों. स्वप्नाली चारपे एवं डॉ. अंकिता डडमल थी। छात्र संयोजिका र्शवरी महाजन एवं साक्षी उपरानीगा थी। प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती ईशा रानाडे एवं श्रीमान योगेन्द्र रानाडे थे।
एकल गायन प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार अक्षय पंचारे (एलमएच बुलडी) द्वितीय पुरस्कार अदिति दुगनेकर (कमला नेहरु महाविदयालय) तृतीय पुरस्कार आयुषी देशमुख (एल ए डी महाविद्यालय) युगल गायन प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार एलेन पास्कल एवं र्शवरी महाजन (एल ए डी कॉलेज) द्वितीय पुरस्कार लोकेश कोल्हें एवं धीरज पटले (कमला नेहरू कॉलेज) तृतीय पुरस्कार शीतल धनगर एवं दिव्या थमके (एलएडी कॉलेज) । 25 जनवरी 2025 को आंतर महाविद्यालयीन ओपन माईक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की संयोजिका कुमारी रश्मि कोचे, कुमारी तेहसिन चौधरी एवं कुमारी रुपाली कुमरे भी। छात्र संयोजिका केतकी अतुलकर एवं प्रतीक्षा भगत थी। प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती जीजी थॉमस एवं श्रीमती मोनिका दीक्षित थी। प्रथम पुरस्कार वेनुगोपाल शिवनूकर, द्वितीय पुरस्कार ओंकार निमजे, तृतीय पुरस्कार ईशा सिंग थी। 25 जनवरी 2025 को फेस मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ वंदना फुलझले एवं डॉ शिरीन अघोर थी। छात्र संयोजिका हर्षिता जुलसंगे थी। प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. दीपाली भोवते एवं डॉ मृणालिनी ठोंबरे थी। प्रथम पुरस्कार इशा सिंह (बीएससी तृतीय वर्ष) द्वितीय पुरस्कार शमिष्ठा शटलेन (बीएससी तृतीय वर्ष )तृतीय पुरस्कार श्वेता बंदेकर। 25 जनवरी 2025 को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ. रेशमा, तज़यीन थी। छात्र संयोजिका राजेश्वरी गमरित थी। प्रतियोगिता की निर्णायक रोहिणी कालीकर एवं डॉ उषा दायगवाने थी। दुल्हन मेहंदी प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार नीधि इंगले (बीसीटी तृतीय वर्ष) द्वितीय पुरस्कार प्रिया बोरकर (बीएससी द्वितीय वर्ष) अरेबीक मेहंदी प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार सेजल नागरीले (बीए द्वितीय वर्ष) द्वितीय पुरस्कर दुर्गावती पंचे (बीएससी प्रथम वर्ष )थी। 25 जनवरी 2025 को आंतर महाविद्यालयीन ट्रिविया टाइम प्रतियोगीता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ चारूता गजभिये, डॉ. सुषमा फुन्डे एवं डॉ श्रद्धा पांडे थी। छात्र संयोजिका रिद्धि खंडेलवाल थी। प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. सुपंथा भट्टाचार्य थी। प्रथम पुरस्कार प्रथमेश एवं लवेश (जीएस कॉलेज), द्वितीय पुरस्कार निशांत एवं सृजन (हिस्लॉप कॉलेज) तृतीय पुरस्कार अदनान दलाल एवं मयूर (रामदेवबाबा कॉलेज) जिसमें विजय छात्रों को आकर्षित पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष अपने छठवें संस्करण में AURA संस्कृति, रचनात्मकता और मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा का एक सजीव उत्सव रहा है। खाना खजाना, खेल और शॉपिंग स्टॉल से युक्त एक मिनी उत्सव प्रमुख आकर्षण रहा। उभरते नये उद्द्योज से कसे उत्सव में अपने उत्पादनों का प्रदर्शन किया। महाविद्यालयीन स्तर पर एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रथम पुरस्कार सुरभि पाठक, द्वितीय पुरस्कार हुमेशा नवनीत , तृतीय पुरस्कार कशीश रावत, प्रोत्साहन१, देवश्री २ ईशा सिंग, ग्रुप डांन्स प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार नृत्यानता ग्रुप, द्वितीय पुरस्कार द डिवाइन ग्रुप , तृतीय पुरस्कार एनसीसी सी शिवाजी ग्रुप को सफल बनाने में चार दिवसीय उत्सव का समापन 9 फरवरी 2025 को बहु प्रचलित प्रसिद्ध मिस एल. ए. डी. पर्सनालिटी (व्यक्तित्व विकास) प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। AURA वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका डॉ अहिंसा तिरपुड़े एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, छात्राओं की समन्वय टीम आस्था शुक्ला एवं समूह ने कार्यक्रम संपन्न होने में परिश्रम लिया। AURA 2025 वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम को शानदार प्रारूप में रखने की प्रेरणा और प्रोत्साहन प्राचार्या डॉ पूजा पाठक से प्राप्त हुआ।