महायज्ञ में योग शिक्षकों का सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2025/01/blog-post_48.html
नागपुर। योगसंपदा नागपूर व माइंड, सोल, बॉडी हेल्थ अँड स्पिरीच्युअल योग क्लब वैशाली नगर की ओर से सूर्यनमस्कार महायज्ञ का आयोजन डॉ बाबासाहेब आंबेडकर उद्यान, वैशाली नगर में किया गया. 500 योग साधक, साधिकाओं की मौजूदगी में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल के राम खांडवे ने की. उन्होंने ‘विविध रोग व योगोपचार’ इस विषय पर सविस्तार मार्गदर्शन किया.
कार्यक्रम में प्रमुख प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ जिवेश आ.पंचभाई ने ‘योगीक आहार’ पर व श्री जनार्दन राम ने ‘योगिक विहार-अष्टांग योग’ पर सविस्तार मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में द्वारकाताई हुमणे को योगाचार्य स्व. वामनराव मोटघरे स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कुमारी रुचिका निरंजन मोहाडीकर ने चार फूट बाय चार फूट आकारा की ब्रम्हलीन जनार्दन स्वामी व योगाचार्य स्व. वामनराव मोटघरे की रांगोली अप्रतिम पोट्रेट निकाली थी।
कार्यक्रम में योगसंपदा प्रणीत 20 योगवर्ग साधक, साधिकाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में डॉ. संजय थटेरे, देविदास ठाकूर, मदन सांगोडे, संघमित्रा मुणघाटे, अनिता शेगोकर, राजेंद्र चौरीया भावेश लखेटे को बेस्ट योगा टीचर से सम्मानित किया गया. योगेश माताघरे ने 144 सूर्यनमस्कार मॉडेल सूर्यनमस्कार करने पर सत्कार किया गया. सर्वप्रथम जयंती मुजुमदार ने शंखनाद किया। साधना शाहू व संघमित्रा मुनघाटे ने योग गीत पेश किया. कार्यक्रम में सहभागी योगसंपदा के 20 योगवर्ग योग शिक्षको का भी सत्कार किया गया. कार्यक्रम प्रास्ताविक चंद्रकुमार नरवडीया सचिव योगसंपदा ने व संस्था की जानकारी चंद्रकुमार टेकचंदानी, उपाध्यक्ष योगसंपदा ने रखी।
मंच संचालन मनोज भारतकर, सुर्यनमस्कार संचालन किशोर वरंभे, स्वप्ना ढोबळे ने, आभार प्रदर्शन उमेश निकोडे ने किया। चंद्रकुमार टेकचंदानी, चंद्रकुमार नरवडिया, लीलाधर बांगडकर, किशोर वरंभे, किशोर चरडे, किशोर क्षीरसागर, राजकुमार गणवीर, भास्करजी पराते, सुभाष व मीना कुलश्रेष्ठ, भोला भैसारे उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में माईंड, सोल, बॉडी, हेल्थ अँड स्पिरिचुअल योग क्लब, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर उद्यान वैशाली नगर, उत्तर नागपूर के मनोज भारतकर रामचंद्र कारेमोरे, उमेश निकोडे, विशाल शर्मा, राजेंद्र पालसिंग सेठी, राजेश प्रजापती, योगेश माताघरे, भास्कर मोहोळ,
नीलकंठ गुमगावकर, दिनेश देशमुख , जय पराते, अशोक झलपुरे, किसन झलपुरे, सचिन गुमगावकर, निरंजन मोहाडिकर, पुरुषोत्तम खोब्रागडे, अविनाश खडके, रुपचंद ढवळे, संघमित्रा मुनघाटे, साधना शाहू, जयंती मुजुमदार, शीला पाटील, गणेश भेंडे, विठोबा नंदनवार, रुपेश नंदनवार, संतोष नेचाणी, पंकज भुजाडे, ईश्वर निमजे, भीमराव शहारे, राजेश कैकाडे, राजू सोनकुसरे, भगवान धकाते, अशोक कटारे, यशवंत टाकळीकर, यशवंत कोहाड ने परिश्रम किया।