Loading...

डॉ. नीलम वीरानी को मिला प्रान्ती इंडिया साहित्य सम्मान


नागपुर। डी डी नगर विद्यालय की शिक्षिका डॉ. नीलम हेमंत वीरानी को वाराणसी के पराड़कर स्मृति पत्रकार भवन में बगौरा सीवान के प्रतिष्ठित साहित्य संस्थान प्रान्ती इंडिया एंड कंपनी की राष्ट्रीय पत्रिका प्रान्ती इंडिया द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर माला, शॉल, श्रीफल , राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चिन्ह एवं प्रान्ती इंडिया साहित्य सम्मान 2025 के सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया गया। 

इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. लेखराज शर्मा, अध्यक्ष डॉ. कौशिका श्रीवास्तव तथा प्रधान संपादक ए के प्रसाद व भारतवर्ष के बड़े साहित्यकार प्रमुखता से उपस्थित थे. इस पुरस्कार के लिए संपूर्ण पूरे भारत से 111 साहित्यकारों को चुना गया. 51 साहित्यकारों को उनकी पुस्तक के लिए चांदी का सिक्का भेंट किया गया. वीरानी की ‘गुरु गोबिंद सिंह का साहित्य और सामाजिक उत्थान’ यह पुस्तक दिल्ली के एज्युकार्ट पब्लिकेशन द्वारा पूर्वत प्रकाशित हो चुकी है. 

इसके साथ ही मुक्तिबोध एक अध्ययन इस पुस्तक के साथ साथ कई पुस्तकों का भी उन्होनें संपादन कार्य किया है. राष्टीय अंतराष्ट्रीय पत्रिकाओं में भी उनके कई लेख प्रकाशित हुए है. वीरानी का मंतव्य है कि हिंदी भाषा की गरिमा बनाये रखने के लिए युवा पीढ़ी में अपनी मातृभाषा हिंदी के लिए जागरूकता लानी होगी. इस सम्मान के लिए वीरानी ने इष्ट माता पिता परिवार, नागपुर शिक्षण मंडल के समस्त सदस्य, अध्यक्ष अमित शाह, उपाध्यक्ष बिंझानी , सचिव एड. राजीव देव, मुख्याधिपिका माधुरी यावलकर, पर्यवेक्षिका सुषमा पंचभाई व सभी शुभचिंतकों व राष्टीय पत्रिका प्रान्ती इंडिया के प्रधान संपादक के प्रति आभार व्यक्त किया है.
समाचार 136590815535343218
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list