Loading...

सृजन बिंब प्रकाशन की नव कृति कहानी संग्रह ‘बीजी’ का लोकार्पण

                       


नागपुर। सृजन बिंब प्रकाशन की नवीनतम कृति कहानीकार करमजीत कौर की प्रथम पुस्तक कहानी संग्रह बीजी का लोकार्पण सफलतापूर्वक जगदलपुर में सम्पन्न हुआ। त्रिलोक महावर ( संचालक छत्तीसगढ  प्रशासन  अकादमी) की अध्यक्षता एवं डॉ. राजाराम त्रिपाठी (संपादक - ककसाड़ पत्रिका) के मुख्य आतिथ्य, विशिष्ट अतिथि बी. आर. नायडू, आकाशवाणी के उद्घोषक के. परेश एवं कथाकार सुश्री उर्मिला आचार्य थे। सृजन बिंब प्रकाशन की निदेशक रीमा दीवान चड्ढा ने कार्यक्रम का संचालन किया। दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के वंदन उपरांत अतिथियों का सत्कार हुआ। 
लेखिका करमजीत कौर ने कहानी संग्रह बीजी की प्रस्तावना रखी और कहा अपने अंतर्मन की भावनाओं को आज बीजी के माध्यम से वे अभिव्यक्त कर पाई हैं। 
यह पुस्तक उन्होंने अपनी मां और पति को समर्पित की है। 


अध्यक्ष त्रिलोक महावर जी ने संवेदना के धरातल पर रचे इस कहानी संग्रह को तकनीकी दौर में संवेदनहीन होते समाज के लिये आवश्यक बताया और इसका स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजा राम त्रिपाठी ने  करमजीत कौर के इस कहानी संग्रह को प्रशंसनीय कहते हुये उन्हें बधाई दी। बी. आर. नायडू ने लेखिका की बेबाक लेखनी की प्रशंसा की, के. परेश ने करमजीत कौर के साथ एंकरिंग के अनुभव साझा किये और उन्हें कलम की धनी कहा। उर्मिला आचार्य ने लेखिका की सहज अभिव्यक्ति की प्रशंसा की। खुदेजा खान ने पुस्तक की समीक्षा की और संवेदनशील कहानियों को पठनीय बताया। 


सृजन बिंब प्रकाशन की निदेशक रीमा दीवान चड्ढा ने लेखकीय साहित्यिक ईमानदारी और सत्य बयानी की साहसिकता पर लेखिका को साधुवाद कहा। पुस्तक का मुखपृष्ठ बनाने वाली भावना अरोरा का भी अभिनंदन किया गया। धन्यवाद करमजीत कौर ने दिया। ललिता यादव, वंदना भदौरिया एवं ज्योति चौहान ने सहयोग किया। आयोजन में नगर के प्रबुद्ध साहित्यकार मदन आचार्य, सुभाष पांडे, योगेन्द्र मोतीवाला, किशोर पारेख, विपिन बिहारी दास, धर्मेन्द्र ठाकुर, सनत जैन, मोहिनी ठाकुर, नरेन्द्र पाढ़ी, अनीता राज, मधु कुशवाहा, कविता बिजौलिया, पूर्णिमा सरोज, डॉ. मूर्ति, भरत गंगादित्य, शशांक शेंडे, ब्रजेश भदौरिया, संतोष दीवान, सपना दीवान एवं बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थे।
समाचार 7809448826850323836
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list