Loading...

सेंट जेवियर्स स्कूल में विभागीय शालेय तेंग सु डो स्पर्धा का आयोजन


नागपुर। क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय,महाराष्ट्र राज्य पुणे अंतर्गत, जिल्हा क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय नागपुर, द्वारा नागपुर विभागीय शालेय तेंग सु डो स्पर्धा का आयोजन सेंट जेवियर्स स्कूल हिवरी नगर नागपुर में किया गया। जिसमें नागपुर विभाग के भंडारा, वर्धा , चंद्रपुर, गोंदिया, नागपुर सहित करीब 215 खिलाड़ियों ने सहभाग लिया। जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमती माया दुबळे (क्रीड़ा अधिकारी) श्रीमती सुरभि बार्शिकर (मुख्याध्यापिका, सेंट जेवियर्स स्कूल, हिवरी नगर) उपस्थित रहे। 

संघटना के अध्यक्ष किरण यादव द्वारा सभी का स्वागत किया गया। तथा खेल की जानकारी दी गई। सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखा कर अपना चयन शालेय राज्य स्तरीय तेंग सु डो स्पर्धा के लिए किया। नरेंद्र बिहार, खुशाल इंगोले, विनोद डाहारे, काजल राऊत, शशांक विश्वकर्मा, तुषार डोइफोड़े, आंचल राऊत, ने रेफरी की भूमिका निभा कर स्पर्धा को सफल बनाया।
समाचार 7515436704128580195
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list