Loading...

सनातन धर्म युवक सभा का शानदार दशहरा महोत्सव

                            


नागपुर। कभी भक्तिगीतों की बहार, कभी साकार होती रामलीला, कभी किन्नरों की प्रस्तुति घर आ जाओ राम तो कभी खुले आकाश में रंगबिरंगी आतिशबाजी और बीच-बीच में जय श्रीराम की गूंज। यह नजारा था संतरानगरी के ऐतिहासिक कस्तूरचंद पार्क का मनाया जा रहा था 73 वां दशहरा महोत्सव जिसका आयोजन किया था सेवाभावी संस्था सनातन धर्म युवक सभा ने। कार्यक्रम की शुरुआत रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों की पारंपरिक पूजा के साथ हुई और फिर राममय भक्तिगीतों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। 
इसे खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से प्रस्तुत किया गया। इसी श्रंखला में ए हालो ग्रुप द्वारा प्रस्तुत गरबा और भवानी ढोल पथक की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। लाइट एंड शो पर आधारित सीताहरण, रावण जटायु युध्द और कुंभकर्ण वध ने रोमांचित कर दिया। 


कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही विश्व ममत्व फाउंडेशन मुद्रा द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका घर आ जाओ राम ।डा मनोज मुंतशिर के गीतों पर आधारित इस मनभावन नाटिका में 20 किन्नरों का सहभाग रहा। संस्था द्वारा प्रकाशित की जा रही पत्रिका सनातन समाचार का लोकार्पण डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने किया।कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा, आरजे निशा और आरजे फरहान ने किया। आभार अध्यक्ष प्राणनाथ साहनी ने माना। 
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, विधायक नितिन राउत, सुनील अग्रवाल, निशांत गांधी, आर सी प्लास्टो प्रायवेट लिमिटेड के विशाल अग्रवाल, छतरपुर फार्म्स के रवि अग्रवाल, विठोबा मंजन के सुदर्शन शेंडे, राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के संरक्षक दीपक कपूर, छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा रायपुर के पूर्व अध्यक्ष सुनील डोगर आदि की प्रमुख उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम की सफलतार्थ अध्यक्ष प्राणनाथ साहनी और दशहरा समिति के सभापति विनय ओबेराय के साथ विजय खेर, योगराज साहनी, संजीव कपूर, गोपाल साहनी, मिलन साहनी, प्रशांत साहनी, निर्मल दुदानी, हेमंत साहनी, बलराज साहनी, आशीष धवन, विनय सहगल, सुरेंद्र साहनी, ओमप्रकाश खत्री, सुधीर कपूर, अनिल साहनी, गौतम साहनी, राजेश खत्री, कपिल साहनी, सतीश खट्टर, सुधीर आनंद, सचिन साहनी, सपन नेहरौत्रा, अंकुश साहनी, गोपाल शर्मा, विक्रांत गुलाटी, भूषण शर्मा, हिमांशु साहनी, राजीव तलवार,राकी शर्मा, विक्की शर्मा, नरेंद्र सतीजा आदि का सहयोग रहा। इसी तरह सनातन महिला समिति की सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
समाचार 1966766566152332338
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list