Loading...

घर आ जाओ राम ने मंत्रमुग्ध कर दिया


विश्व ममत्व फाउंडेशन

नागपुर। तृतीयपंथियों को मुख्य धारा में लाने की दिशा में निरंतर सेवारत विश्व ममत्व फाउंडेशन के प्रकल्प मुद्रा द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका घर आ जाओ राम की शानदार प्रस्तुति ने समा बांध दिया। सनातन धर्म युवक सभा के तत्वावधान में आयोजित  अनूठी नाटिका मनोज मुंतशिर के गीतों पर आधारित थी। इसकी कोरियोग्राफी जय कैथवास ने की और अत्यंत प्रभावी कमेंट्री श्रध्दा जोशी की थी। ट्रांसजेंडर कलाकारों में मोहिनी, प्रतीक्षा, सोनू, भावेश, मयूर, हनी, कविता, आयुश दीपक, मोहित और सुजल का समावेश रहा। ताल से ताल मिलाते हुए नृत्य की प्रस्तुति बेहद सराहनीय रही। विशेष रूप से चेहरे की भाव भंगिमाओं ने तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया। आभार पी एम साहनी ने माना।
समाचार 8490508933967843947
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list