Loading...

किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स का राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन का समर्थन और सहयोग


नागपुर। छोटा ताजबाग परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर भारत सरकार द्वारा चलाएं जा रहे स्वच्छता मिशन में सामाजिक संगठनों किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स राष्ट्र निर्माण की और दो क़दम नारी शक्ति एक सम्मान पशु क्रूरता के खिलाफ जंग राष्ट्रीय धर्म सर्वोपरि नागपुर महाराष्ट्र भारत के संस्थापक अध्यक्ष अरविंद कुमार रतूड़ी के नेतृत्व में नागपुर महानगर पालिका महाराष्ट्र राज्य शासन नेहरू नगर झोन क्रमांक 05 के साथ मिलकर इस शासकीय प्रशासकीय जनहितकारी मुहिम स्वच्छता ही सेवा है पर विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर जनजागृति अभियान और स्वच्छता मुहीम को चलाया गया तथा छोटा ताजबाग नागपुर के विभिन्न हिस्सों में साफ सफाई की गई और इस मौके पर रतूड़ी द्वारा उपस्थित शासन प्रशासन के अधिकारियों और अपने कार्यकताओं, पदाधिकारियों के सामने देश के नाम एक बेहतरीन संदेश दिया गया कि स्वच्छ स्वस्थ सुंदर और सुरक्षित घर परिसर शहर राज्य और देश बनाने के लिए हम चौबीसों घंटे तत्पर रहेंगे और जनता जनार्दन को भी इस मुहिम में शामिल करेंगे ताकि हमारा देश सशक्त बनें खुशहाल बने और बिमारी मुक्त बने क्योंकि हर समस्या की असली जड़ ही गंदगी और कचरा जमा होना है।


इस सफाई अभियान में संस्थापक अध्यक्ष अरविंद कुमार रतूड़ी द्वारा अपने सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई कि स्वच्छ स्वस्थ सुंदर और सुरक्षित शहर बनाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे हम कचरा मुक्त प्लास्टिक पन्नी पोलेथिन मुक्त देश बनाने और हर क़दम पर शासन प्रशासन संग मिलकर इस राष्ट्रव्यापी मुहिम  को राष्ट्रीय स्तर पर जनजागृति और जनता जनार्दन के सहयोग से सफल बनाएंगे और शुरुआत अपने घरों परिसरों से करेंगे तथा इस जनहितकारी मुहिम में बिना किसी मतभेदों मनभेदों के निःशुल्क निस्वार्थ निर्भीक निष्पक्ष सर्व धर्म सर्व कर्म की भावनाओं को मन में रखकर सेवा भावी कार्य करते रहेंगे तथा अपने सामाजिक कर्तव्यों का प्रतिनिधित्व सदैव अपनी आखरी सांसों तक करते रहेंगे इस सफाई अभियान को सफल बनाने में नेहरू नगर झोन के नोडल अधिकारी मुख्य स्वच्छता अधिकारी विट्ठलराव रामटेके और संगठनों के विशाल रहाणे, मनोज हिवरे  संजय कोल्हे, संजय पंचभाई  पंकज मेश्राम, शेख बब्बू, शेख नाशीर, चैताली वाडीभस्मे, आयुषी रतूड़ी, फाल्गुनी रतूड़ी, चौहान मैडम आदि गणमान्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
समाचार 6549164848947530023
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list